Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

कोलकाता न्यूज़ : टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

Abhyuday Bharat News / Wed, May 27, 2026 / Post views : 116

Share:

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार (Suvendu Government) आने के बाद एक्शन का दौर जारी है। राज्य की बीजेपी सरकार अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन (Bulldozer Action) चला रही है, जिसमें टीएमसी (TMC) के कई ऑफिस भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ आजादी के 75 साल बाद बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी में भगदड़ का माहौल है।  चुनाव में पार्टी की हार के साथ-साथ अपनी भी सीट गंवाने वाली ममता हर ओर से मुसीबत में घिरती दिख रही हैं। एक दिन पहले ही 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। अब खबर है कि टीएमसी के 50 विधायक, 20 सांसद पाला बदलने को तैयार बैठे हैं।

पश्चिम बंगाल की बांकुड़ा सीट से बीजेपी के सांसद सौमित्र खान (BJP MP Saumitra Khan) ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अब अपने ही सांसदों-विधायकों के असंतोष का सामना कर रही है। ‘टीएमसी के 50 विधायक, 20 सांसद पाला बदलकर बीजेपी में आने को तैयार बैठे हैं। कभी भी ये लोग भाजपा में शामिल हो सकते हैं। नेतृत्व से मंजूरी मिलते ही ये लोग पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

सौमित्र खान ने टीएमसी नेता और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर करारा हमला करते हुए कहा कि पापियों को जेल जाना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि साल 2021 में अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर तुड़वाए थे।आज उनके घर के सामने बुल्डोजर खड़ा है। पापियों को तुरंत परिणाम भुगतना चाहिए. उनको नरक में जाना चाहिए।

सांसद काकोली घोष और 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया

बता दें कि पहले लोकसभा सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। वहीं दूसरी ओर पार्टी के 101 पार्षदों ने एक के बाद एक सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। राज्य की अलग-अलग नगरपालिकाओं से तृणमूल के 101 पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। – उत्तर बैरकपुर- 15, गारुलिया- 18, कोंटाई- 14, हालिसहार- 16, भटपारा- 30, डायमंड हार्बर- 8 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। डायमंड हार्बर नगरपालिका में सोमवार तृणमूल कांग्रेस के 8 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. यह इलाका टीएमसी का गढ़ माना जाता है। यहां से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद हैं।

टीएमसी ने खारिज किया दावा

इधर टीएमसी ने सौमित्र खान के दावे को खारिज किया है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। सौमित्र खान और बीजेपी गलत बात फैला रहे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts