Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

Madhyapadesh : अजब-गजब मामलाः खर्राटे बना पति-पत्नी के बीच तलाक की वजह, दंपती को दी गई चिकित्सकीय सलाह

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 123

Share:

भोपाल। क्या सिर्फ खर्राटे किसी हंसते-खेलते दांपत्य जीवन में दरार डाल सकते हैं? सुनकर भले ही हैरानी हो, लेकिन राजधानी भोपाल के फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के दौरान एक ऐसा ही अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने सिर्फ इसलिए तलाक (Divorce) का फैसला कर लिया क्योंकि वह अपने पति के तेज खर्राटों की वजह से रात भर सो नहीं पाती थी।

इंसान अच्छे हैं, पर सोने नहीं देते

काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने भावुक होते हुए कहा कि उसके पति दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं और उनमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन उनके सोने के बाद कमरे में गूंजने वाली तेज आवाजें उसकी रातों की नींद छीन चुकी हैं। नींद पूरी न होने के कारण उसका मानसिक तनाव बढ़ रहा था, जिससे तंग आकर आखिरकार उसने अलग होने का मन बना लिया। हालांकि, कोर्ट के काउंसलर्स और डॉक्टरों की सूझबूझ से इस दंपती को चिकित्सकीय सलाह दी गई, जिसके बाद दोनों ने तलाक का फैसला बदल दिया और साथ रहने को राजी हो गए।

यह ‘स्लीप एपनिया’ बीमारी का है संकेत

इस मामले पर डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज खर्राटे लेना कोई सामान्य बात या गहरी नींद की निशानी नहीं है, बल्कि यह स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) जैसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। बदलते लाइफस्टाइल, जंक फूड और बढ़ते मोटापे के कारण पिछले 10 वर्षों में स्लीप एपनिया के मरीजों की संख्या में करीब तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, स्लीप एपनिया के कारण सोते समय शरीर में ऑक्सीजन का लेवल अचानक गिर जाता है, जिससे हार्ट अटैक (Heart Attack) और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

दांपत्य जीवन पर पड़ रहा असर

मनोवैज्ञानिकों और डॉक्टरों का मानना है कि इस बीमारी का असर सिर्फ मरीज की सेहत पर ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। पार्टनर की नींद खराब होने से आपसी चिड़चिड़ापन और विवाद बढ़ते हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि अगर परिवार में कोई बहुत तेज खर्राटे लेता है, तो उसे डांटने या नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत स्लीप एक्सपर्ट या डॉक्टर से कंसल्ट कर उसका इलाज शुरू करवाएं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts