Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

SPORTS : जिस गेंदबाज की टी20 विश्व कप फाइनल में धुनाई की थी, उसी ने अभिषेक शर्मा का शिकार कर लिया...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 249

Share:

आईपीएल 2026 के पहले मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत रहा। वह सिर्फ 7 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।

बेंगलुरु: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बैटिंग की थी। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों पर 52 रनों रनों की पारी खेली थी। फाइनल मुकाबले में डफी की बॉलिंग पर अभिषेक ने सिर्फ 9 गेंद पर 29 रन ठोके थे। इसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा और जैकब डफी आमने-सामने हुए। डफी आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। जोश हेजलवुड के अनफिट होने की वजह से डफी प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए।

अभिषेक शर्मा बने जैकब डफी का शिकार

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहा है। इस मैच में अभिषेक शर्मा सनराइजर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे। आरसीबी ने जैकब डफी से बॉलिंग की शुरुआत करवाई। पहले ओवर में अभिषेक को डफी ने छकाया लेकिन उन्होंने एक छक्का भी लगा दिया।

न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंबाज जैकब डफी ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट किया। उन्होंने पटकी हुई गेंद को पुल करने की कोशिश की लेकिन गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद विकेट के पीछे हवा में चली गई। विकेटकीपर जितेश शर्मा ने गेंद को आसानी से लपक लिया। अभिषेक ने 8 गेंद पर 7 रन बनाए।

अभिषेक के साथ फॉर्म की समस्या

अभिषेक शर्मा लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। टी 20 विश्वकप 2026  के शुरुआती तीन मैचों में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रनों की पारी खेली थी। फाइनल में उन्होंने 52 रनों का योगदान दिया था। आईपीएल के पहले मैच में भी वह फेल रहे।

इस मुकाबले की बात करें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार  ने टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ईशान किशन के हाथों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी है। पैट कमिंस चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts