Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : भारत में नया अंडरवर्ल्ड जिहाद ब्रिगेड बनाने की थी तैयारी, दाऊद के गुर्गे मुन्ना झिंगाड़ा पर हुआ बड़ा खुलासा

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 1, 2026 / Post views : 152

Share:

देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश रचने के आरोप में 9 आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़े हुए थे। जांच में पता चला है कि इनकी प्लानिंग देश के अलग-अलग शहरों में आतंकी हमला करने की थी। लेकिन इस हमले से पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अब इस पाकिस्तान ISI मुम्बई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस मॉड्यूल का ऑपरेशन हेड, दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील का खासमखास मुन्ना झिगाड़ा था। उसने दाउद इब्राहिम के कराची स्थित व्हाइट हाउस से महज 4 किलोमीटर दूर एक फाइव स्टार होटल के पास अपना सेफ हाउस बना रखा है। भारत के अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है।

कराची से हैंडल कर रहा था मुन्ना झिंगाड़ा

मुन्ना झिगाड़ा बाकायदा कराची के अपने सेफ हाउस से वीडियो कॉल पर भारत में अंडरवर्ल्ड की नई जिहादी ब्रिगेड तैयार कर रहा था। मुन्ना झिगाड़ा ने खुद अपनी लेटेस्ट फोटो भी अपने गुर्गों को भेजी थी। जानकारी के मुताबिक उसके गुर्गों को चिट्टा की लत थी, जिसके लिए उसने हेरोइन का इंतजाम भी करवाया था। गुर्गों ने भारत में तबाही मचाने के लिए 20 लाख रुपये की डिमांड भी की थी। इसके बाद मुन्ना झिगाड़ा और ISI के इशारे पर कुछ टोकन मनी देकर पाकिस्तान से लाए गए हथियार और हैंड ग्रेनेड भी गुरदासपुर में गिराए गए थे। गौरतलब है कि, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मुन्ना झिंगाड़ा को मिल सकती है अंडरवर्ल्ड की कमान

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की उम्र और गिरते जुर्म की दुनिया के ग्राफ के मद्देनजर अंडरवर्ल्ड ने एक बार फिर मुंबई में करवट लेने के लिए अपने पुराने चमचे मुन्ना झिंगाड़ा पर दांव खेला है। दाव निशाने पर तो सही लगा, लेकिन अंजाम तक पहुचने के पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि इतना साफ है कि अब अंडरवर्ल्ड की कमान मुन्ना झिगाड़ा के हाथ में आ सकती है। वजह साफ है कि कुर्ला के रहने वाले मुन्ना झिंगाड़ा के जुर्म की दुनिया के पुराने पाप और उस वक्त के हमराज अब भी जिंदा है। अंदर खाने नए लड़कों की D कंपनी को फिर मजबूत करने के लिए हुफैजा जैसे मोहरे काफी हैं, जो सीधे तौर पर मुन्ना के टच में थे। हुफैजा की गिरफ्तारी के लिए मुंबई में रेड्स जारी हैं।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts