ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 30, 2026 / Post views : 201
सदन को संबोधित करते समय सीएम योगी ने शाहबानो प्रकरण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उस महिला का शाप मिला हुआ है। यही वजह से 40 साल हो गए, आज तक कभी यूपी में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। कांग्रेस बंजर होती जा रही है। सपा के लोग भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं। तीन तलाक के मुद्दे पर भी सपा और कांग्रेस का असली रूप देखने को मिला। तीन तलाक बिल का भी इन लोगों ने विरोध किया।
सीएम योगी ने कहा कि एक गुंडा और माफिया के सामने सपा के नेता किस तरह नतमस्तक होते थे, यह सब जानते हैं। सपा की ही विधायक पूजा पाल के पति की हत्या उस माफिया ने कर दी थी। सपा के नेताओं ने पूजा पाल के आंसू तक पोंछने की जहमत नहीं उठाई। जेल की यात्रा कर रहे आजम खान, पूर्व सांसद एसटी हसन और मुंबई में अबू आजमी के महिला विरोधी बयान अक्सर सामने आते रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिराने की खुशी में सपा और कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को बधाई दी थी। इसके विजुअल भी सामने आए थे।
Tags :
#uttarpradesh
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन