Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

मौसम विभाग अपडेट : कल का मौसम 26 फरवरी: उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में घने कोहरे; IMD का अलर्ट जारी

Abhyuday Bharat News / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 204

Share:

उत्तर भारत और दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज हर दिन बदलता नजर आ रहा है। आईएमडी की चेतावनी के मुताबिक एक बार फिर से बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने वाला है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी बढ़ने वाली है और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है।

Weather Tomorrow 26 February

कल का मौसम 26 फरवरी 2026: उत्तर भारत में कुछ राज्यों में जहां गर्मी तेजी से बढ़ रही है, वहीं, कुछ राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अब उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा मुसीबत बढ़ाने वाली है। इस बारिश के चलते सुबह ठंड बढ़ जाएगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी तक कुछ इलाकों में सुबह के समय के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, 4 मार्च के बाद से यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कल बाकी राज्यों के जिलों में मौसम कैसा रहेगा...

उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 24 घंटे बाद उत्तर भारत के 3 राज्यों और दक्षिण के 2 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है उनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक जिले शामिल हैं। 26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

26 फरवरी को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में और 26 फरवरी को तेलंगाना में भी यही संभावना है। 26 और 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में, 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उत्तर भारत के 19 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर भारत में भले ठंड का असर खत्म हो गया हो लेकिन यूपी, हिमाचल और पंजाब में कोहरे अभी भी परेशानी बढ़ाने वाला है। जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी है उनमें यूपी के कुशीनगर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या और महाराजगंज जिले शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा,कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। दोपहर में गर्मी का ऐहसास होगा। हालांकि, सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी। एक्यूआई में कमी आएगी। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन कई जिलों में तापमान चढ़ने वाला है। यूपी के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें कानपुर,मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़,इटावा,मैनपुरी, मथुरा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा,बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर शामिल हैं। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक बिहार में कल मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। वहीं अब बिहार में गर्मी का रौद्र रूप दिखने वाला है। जिन जिलों में गर्मी कहर बरपाएगी उनमें भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जमुई, जहानाबाद शामिल हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में 27 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक 27 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्र प्रयाग, टिहरी और पिथौरागढ़ शामिल हैं। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 27 और 28 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है बिलासपुर, शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिले शामिल हैं। वहीं, मनाली के आसपास के क्षेत्र में ऊंचाई वाले भाग में बर्फबारी की संभावना है। मनाली में कल अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 4 मार्च के बाद से गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर, शाहपुर शामिल हैं। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शहर

अधिकतम तापमान (26 फरवरी)

न्यूनतम तापमान (26 फरवरी)

दिल्ली

29°C

14°C

मुंबई

28°C

23°C

कोलकाता

30°C

18°C

चेन्नई

31°C

23°C

लखनऊ

29°C

14°C

पटना

29°C

15°C

रांची

27°C

14°C

भोपाल

31°C

18°C

जयपुर

30°C

17°C

शिमला

18°C

07°C

नैनीताल

20°C

10°C

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश में इस सप्ताह मौसम नहीं बदलेगा लेकिन कई जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है। जिन जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा उनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, इंदौर, रतलाम, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रीवा, मुरैना, भिंड और बैतूल शामिल हैं। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, 15 मार्च के बाद से राज्य में बारिश की स्थिति बन सकती है।

तमिलनाडु में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और आसपास के कई जिलों में 1 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने नई जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन समुद्र से आ रही नमी के कारण मौसम में हलचल बनी हुई है।

इसके चलते दक्षिणी तमिलनाडु और उत्तरी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, धर्मपुरी, कृष्णागिरि, सलेम, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट जिलों में भी गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts