Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मौसम विभाग अलर्ट : कल का मौसम 1 अप्रैल: दिल्ली समेत 19 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 75 की रफ्तार से हवा; IMD का नया अलर्ट...

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 31, 2026 / Post views : 205

Share:

देश में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक 1 अप्रैल से दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 19 राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी भारत और पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग भी सतर्क रहें। 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

कल का मौसम 1 अप्रैल 2026: देश में बेमौसम बारिश का प्रहार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 1 अप्रैल 2026 के लिए देश के 19 राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का डबल अटैक हो सकता है। इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। पूर्वी भारत में इस बारिश का सबसे अधिक असर दिख सकता है।

किसानों को खुले में जाने से बचने की चेतावनी जारी की गई है। फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। पहाड़ी राज्यों की यात्रा से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में बारिश का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को जिलावार मौसम का हाल बताने जा रहे हैं...

देश के 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी

  • मौसम विभाग के मुताबिक 1 अप्रैल को दिल्ली में भारी बारिश-आंधी की चेतावना जारी की गई है, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

  • आईएमडी के मुताबिक 1 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश-तूफान की संभावना है।

  • उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।

  • आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल और 6 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3, 4 और 6 अप्रैल को यही स्थिति रहेगी।

  • मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 अप्रैल को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।


जिलावार मौसम का हाल जानिए:

  • उत्तर प्रदेश (1 अप्रैल से 3 अप्रैल): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बिजनौर, संभल, अलीगढ़, एटा, मथुरा, बुलंदशहर, मैनपुरी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

  • बिहार (1 अप्रैल और 6 अप्रैल): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, पटना, रोहतास, जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

  • उत्तराखंड ( 3 अप्रैल-6 अप्रैल): चमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।

  • हरियाणा (1 अप्रैल से 2 अप्रैल): गुरुग्राम, सोनीपत, कैथल, पानीपत, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।

  • पंजाब ( 1 अप्रैल- 2 अप्रैल): अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, रूप नगर, सास नगर, होशियारपुर जालंधर, हमीरपुर और फिरोजपुर में भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

  • हिमाचल ( 3-4 अप्रैल): कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, मनाली, हमीरपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही तेज हवा के झोंके भी चलेंगे।

  • मध्य प्रदेश ( 1 अप्रैल- 2 अप्रैल): दतिया, अशोक नगर, भोपाल, दमोह, पन्ना, सागर, ग्वालियर, कटनी और पन्ना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

  • राजस्थान (2 अप्रैल से 4 अप्रैल): जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चुरू, झुंझुनू, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को बिहार में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

  • आईएमडी के मुताबिक 1 और 4 अप्रैल को झारखंड और ओडिशा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

  • 1 अप्रैल को ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं) आने की संभावना है।

  • शहर

    अधिकतम तापमान (1 अप्रैल)

    न्यूनतम तापमान (1 अप्रैल )

    दिल्ली

    33°C

    22°C

    मुंबई

    30°C

    25°C

    चेन्नई

    32°C

    25°C

    कोलकाता

    36°C

    26°C

    लखनऊ

    36°C

    23°C

    पटना

    36°C

    23°C

    रांची

    33°C

    22°C

    भोपाल

    36°C

    24°C

    जयपुर

    32°C

    22°C

    शिमला

    22°C

    12°C

    नैनीताल

    26°C

    15°C

मध्य भारत (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश)

  • अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।

  • मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक और विदर्भ में 1 और 2 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है।

  • पश्चिमी भारत (गुजरात, महाराष्ट्र)

    • 2 अप्रैल तथा 3 अप्रैल को गुजरात क्षेत्र में छिटपुट से मध्यम हल्की से लेकर मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा, 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है।

    • साथ ही 1 अप्रैल से 3 अप्रैल के दौरान तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने की संभावना है, 4 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा, 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है।

    • 2 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

  • दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत (तेलंगाना, कर्नाटक)

    रायलसीमा में 1 अप्रैल और 4 अप्रैल को, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक, केरल और माहे में 3 और 4 अप्रैल को तेज बारिश की संभावना है, इस दौरान गरज, बिजली और (30-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक) तेज हवाओं के चलने की संभावना है। तेलंगाना में 1 अप्रैल तक छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts