Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

मौसम विभाग अपडेट : कल का मौसम 2 मार्च: होली से ठीक 12 घंटे पहले 4 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में आफत; IMD अपडेट

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 185

Share:

देश में होली का त्योहार 4 मार्च को है लेकिन उससे पहले मौसम विभाग का टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट सामने आया है। आईएमडी के मुताबिक होली से पहले उत्तर भारत के 4 राज्यों में बारिश परेशानी बढ़ाने वाली है। वहीं, पश्चिमी भारत में तापमान लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी। इतना ही नहीं 15 मार्च के बाद से लू वाली हवा भी चलेगी।

कल का मौसम 2 मार्च 2026: देश में होली का मजा किरकिरा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 मार्च की रात से उत्तर भारत के 4 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस दौरान तेज धूल भरी हवा भी चलेंगी। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4°C तापमान में वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद के 2 दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। वहीं, 4 मार्च 2026 की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में जिलावार मौसम कैसा रहेगा...

देश के इन 4 राज्यो में बारिश की चेतावनी

  • 4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है।

  • 2 से 3 मार्च के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की प्रबल संभावना है।

  • 4 और 5 मार्च को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में तथा 4 से 7 मार्च के दौरान गुजरात राज्य में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की प्रबल संभावना है।

  • मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश के कई हिस्सों में मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

  • आईएमडी के मुताबिक मार्च में उत्तरपूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।


दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल यानी 2 मार्च से गर्मी बढ़ने की चेतावनी है। दोपहर में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले 3 दिनों तक बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी में 2 मार्च से मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक 2 मार्च को बारिश के साथ तेज हवाएं जो कि 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की प्रबल संभावना है। हालांकि, बारिश की स्पीड कम रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मोरादाबाद और सीतापुर शामिल हैं।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार में होली पर मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन बिहार में गर्मी मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। बिहार के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें पटना, बक्सर, सिवान भागलपुर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में होली पर मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। राज्य में 6 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का ऐहसास होगा। जिन जिलों में तापमान में कमी आएगी उनमें नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, चमोली और चंपावत शामिल हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे मौसम बदल सकता है। मनाली के आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जिलों में तापमान बढ़ने की भी चेतावनी है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा शामिल हैं। मनाली में कल अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शहर

अधिकतम तापमान (2 मार्च)

न्यूनतम तापमान (2 मार्च)

दिल्ली

31°C

17°C

मुंबई

29°C

23°C

कोलकाता

33°C

19°C

चेन्नई

31°C

22°C

लखनऊ

32°C

17°C

पटना

31°C

17°C

रांची

29°C

17°C

भोपाल

32°C

19°C

जयपुर

32°C

18°C

शिमला

19°C

08°C

नैनीताल

22°C

12°C

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें रियासी, कठुआ और अनंतनाग है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में कल यानी 2 मार्च को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन वहीं, बात करें होली की तो इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सुबह के समय ठंड का ऐहसास होगा। वहीं, जिन जिलों में तापमान बढ़ेंगे उनमें जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, सीकर, जोधपुर और अजमेर शामिल हैं। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश में कल यानी 2 मार्च को बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। लेकिन लगातार होली तक मध्यम गति की हवा चलेगी। होली में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें ग्वालियर, कटनी, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, अशोकनगर, धार और बुरहानपुर शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में मौसम की स्थिति

  • हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • वहीं, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और देश के बाकी हिस्से में तापमान सामान्य रहा।

  • गुजरात, मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र और ओडिशा के शेष हिस्सों में 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तापमान 34 से 55 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts