Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

मौसम विभाग अलर्ट : कल का मौसम 21 मार्च: यूपी, हरियाणा समेत 17 राज्यों बारिश-आंधी की चेतावनी, 23 जिलों में बरपाएगी कहर; IMD अलर्ट..

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 176

Share:

उत्तर, पूर्व से लेकर दक्षिण तक बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली, बिहार, हरियाणा समेत 17 राज्यों के लिए बारिश -तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की प्रबल संभावना है। आकाशीय बिजली और वज्रपाात गिरने की भी चेतावनी है।

कल का मौसम 21 मार्च 2026: उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक बारिश और तूफान का कहर जारी है। इस बीच एक बार फिर से मौसम विभाग ने टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है जिसके तहत कल यानी 21 मार्च को एक बार फिर से यूपी, दिल्ली और हरियाणा समेत 17 राज्यों में बारिश-आंधी का कहर देखने को मिलेगा। लोगों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, 10 से अधिक राज्यों में ओले गिरने से फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं, इस बारिश के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान फिर से 25 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसके अलावा देश के 23 जिले ऐसे हैं जहां बारिश-तूफान सबसे अधिक कहर बरपाएगी। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली से किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। तो चलिए जानते हैं देश के बाकी राज्यों के जिलों में मौसम का हाल क्या रहेगा...

देश के 17 राज्यों में बारिश -तूफान का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत ( दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को दिल्ली, यूपी, हरियाणा में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरने के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी है।

  • आईएमडी के मुताबिक 23 मार्च से 26 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और 23 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर मध्यम हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।

  • मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत में बारिश-तूफान का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तेज बारिश-तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है।

  • अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तूफानी हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

  • आईएमडी के मुताबिक 21 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा से 80 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।

  • मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।


देश के 23 जिलों में बारिश का होगा जोरदार प्रहार

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 21 मार्च से 23 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और बलरामपुर में भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी है। इसके अलावा बिहार के पटना, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ शामिल हैं। वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में बारिश कहर बरपाएगी।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 21 मार्च को भी मौसम बिगड़ने वाला है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। इस दौरान सुबह में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, आईटीओ, लाजपत नगर, करोल बाग, राजीव चौक और राजघाट में जोरदार बारिश की चेतावनी है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल यानी 21 मार्च को भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर शामिल हैं। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। वहीं, कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में कल यानी 21 मार्च को भी मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें किशनगंज, कटिहार, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, सिवान, सारण और गोपालगंज शामिल हैं। वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शहर

अधिकतम तापमान (21 मार्च)

न्यूनतम तापमान (21 मार्च)

दिल्ली

26 °C

15 °C

मुंबई

31 °C

24 °C

चेन्नई

31 °C

26 °C

कोलकाता

27 °C

18 °C

लखनऊ

26 °C

17 °C

पटना

23 °C

17 °C

रांची

25 °C

14 °C

भोपाल

29 °C

18 °C

जयपुर

27 °C

16 °C

शिमला

17 °C

07 °C

नैनीताल

17 °C

10 °C

हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में कल यानी 21 मार्च को तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें गुरुग्राम, रोहतक, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं कल चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में कल यानी 21 मार्च को भी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत शामिल हैं। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 21 मार्च को भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें कुल्लू, मंडी, चंबा, बिलासपुर, मनाली और किन्नौर शामिल हैं। वहीं कल मनाली में अधिकतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में कल 21 मार्च को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें जयपुर, झुंझुनू, अलवर, करौली, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौरगढ़, कोटा और बारन शामिल हैं। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


दक्षिण भारत के राज्यों में कल मौसम कैसा रहेगा

21 से 22 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 21 मार्च को रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 21 मार्च को और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 21, 22 और 24 मार्च को बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिमी भारत में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य महाराष्ट्र में 20, 23 और 24 मार्च को तथा मराठवाड़ा में 20, 21, 23 और 24 मार्च को छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts