Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

मौसम विभाग अलर्ट : कल का मौसम 22 मई: 13 घंटे के भीतर 16 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

Abhyuday Bharat News / Thu, May 21, 2026 / Post views : 51

Share:

देश में एक बार फिर से बारिश और आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 22 मई को यूपी, बिहार, पंजाब समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी चल सकती है। इस दौरान 90 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी कहर बरपा सकती है। पूर्वी राज्यों में फसल को नुकसान पहुंच सकता है। पहाड़ी राज्यों में जाने वाले मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

कल का मौसम 22 मई 2026: देश में भीषण गर्मी के बीच अब एक राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 मई को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी है। भारी बारिश और आंधी से किसानों के फसल को नुकसान पहुंच सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक भी एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष भागों और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बन रही हैं। तो चलिए हम बताते हैं कल यानी 22 मई को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताएंगे...

देश के 16 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 मई को 16 राज्यों यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,तेलंगाना और महाराष्ट्र शामिल हैं। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

  • दिल्ली (22 मई- तेज आंधी की संभावना): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 22 मई की शाम को तेज आंधी की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, दिल्ली में 22 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।


यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तर प्रदेश (22 मई-बारिश-आंधी की चेतावनी): गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, आगरा, मथुरा, सोनभद्र, भदोही, बहराइच, गोंडा में कुछ-कुछ जगहों पर आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

  • बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

    • बिहार (22 मई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): गया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, बांका, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में 22 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


    झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

    • झारखंड (22 मई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): बोकारो, धनबाद, रांची, देवघर, गिरिडीह, खूंटी, सरायकेला, दुमका, जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में कल यानी 22 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।


    पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा

    • पश्चिम बंगाल(22 मई-बारिश-तूफान का अलर्ट): मालदा, दुर्गापुर, नॉर्थ 24 परगना, कूचबिहार, दार्जिलिंग, खड़गपुर, मुर्शिदाबाद,बांकुरा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और उत्तरी दिनाजपुर में बारिश-आंधी की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 22 मई को कोलकाता में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


    उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

    • उत्तराखंड (22 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्र प्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत और ऋषिकेश में बारिश-आंधी की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, देहरादून में कल यानी 22 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।


    शहर

    अधिकतम तापमान (22 मई)

    न्यूनतम तापमान (22 मई)

    दिल्ली

    43°C

    31°C

    मुंबई

    33°C

    30°C

    चेन्नई

    37°C

    30°C

    कोलकाता

    37°C

    29°C

    लखनऊ

    43°C

    29°C

    पटना

    39°C

    29°C

    रांची

    39°C

    26°C

    भोपाल

    41°C

    30°C

    जयपुर

    41°C

    31°C

    शिमला

    29°C

    18°C

    नैनीताल

    31°C

    22°C



    हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

    • हिमाचल प्रदेश (22 मई-बारिश-आंधी का अलर्ट): सोलन, शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और किन्नौर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, मनाली में कल यानी 22 मई को अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।

    • पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

      • पंजाब (22 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला और तरन तारन में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 25 मई से पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है और हल्की बारिश से तापमान में कमी आ सकती है।


      राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

      • राजस्थान (22 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,चुरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, झालवाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और कोटा में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, जयपुर में 22 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


      मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

      • मध्य प्रदेश (22 मई- भीषण गर्मी की चेतावनी): उज्जैन, खरगोन, मुरैना, श्योपुर, रीवा, इंदौर, बालाघाट, झाबुआ, शिवपुरी, ग्वालियर,राजगढ़ और शहडोल भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 22 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts