Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

मौत : गाजियाबाद (उ.प्र.) में दो छत्तीसगढ़िया प्रवासी मजदूरों की निर्माण कार्य क़े दौरान मौत, LSU टीम पीड़ितो से मिलकर ली जानकारी

Abhyuday Bharat News / Fri, May 29, 2026 / Post views : 213

Share:

गाजियाबाद (उ.प्र.) में दो छत्तीसगढ़िया प्रवासी मजदूरों की निर्माण कार्य (मिट्टी खुदाई- हटाई) में मौत (दुर्घटना होने) पर LSU टीम पीड़ितों के गांव (जांजगीर चांपा जिला) जाकर घटना की जानकारी संकलित किया और आगे की कार्यवाही के लिए टीम बनाया।

👉आज दिनांक 27-05-2026 को सवेरे के अखबार में एक समाचार (उपरोक्त शीर्षांतर्गत घटना का) पढ़ने को मिला।

👉 इस पर LSU अध्यक्ष लखन सुबोध द्वारा घटना पीड़ितों के गांव मुड़पार थाना शिवरीनारायण जाकर जानकारी लेना तय किया।

👉 LSU टीम में वीरेंद्र भारद्वाज (LSU महासचिव), फिरत मिरी (LSU केंद्रीय कमेटी) गांवों में मृतक परिवारों से भेंट-चर्चा किया।

👉 ज्ञात हुआ कि, मृतक रामजी साहू अपनी मां, पत्नी और 5 वर्षीय बच्चे के साथ अभी कुछ दिनों (करीब एक सप्ताह) पूर्व ही दिल्ली और सटा क्षेत्र गाजियाबाद में रोटी की तलाश में गया था और उनके गांव के ही एक युवक चौहान (SC वर्ग) भी रोजी-रोटी की तलाश में गये थे।

👉 वे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते हुए दुर्घटना के शिकार हुए। LSU ने विस्तृत जानकारी के लिए दिल्ली/ गाजियाबाद के सहमना श्रमिक संगठनों से जानकारी शेयर किया। और डेड बॉडी लेकर आ रहे (टेलिफोनिक चर्चा में मालूम हुआ) कि, डेड बॉडी वहां अभी सागर (मध्य प्रदेश) पहुंचा है।

👉 प्रारंभिक चर्चा से ज्ञात हुआ है कि, पूरी घटना की पुख्ता जानकारी संकलित कर पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा और यदि इस पर किसी तरह श्रमिक सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं करने वाले कंपनी दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थाई नौकरी/रोजगार उपलब्ध कराने की मांग रखेगा। दोनों परिवार भूमिहीन गरीब परिवार से हैं।

👉 ज्ञातव्य हो कि, एक युवक चौहान अपने घर का एकमात्र कमाउ सदस्य था। उनके पिताजी पिछले 10 वर्षों से कमर-पैर से विकलांगता के शिकार हैं। उन्हें शासन द्वारा किसी प्रकार से कोई सहायता भी प्राप्त नहीं है। उनकी एक मात्र अविवाहित पुत्री है। वे दोनों अब पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं, इसलिए इन्हें पर्याप्त राहत मुआवजा के साथ चौहान (मृतक की बहन) को स्थाई नौकरी देना सरकार की जिम्मेदारी व कर्तव्य है।

👉 राम जी साहू के पुत्र जिनके सिर से पिता का छाया-सहारा नहीं रहा, उन्हें भी स्थाई रोजगार/नौकरी देना सरकार का कर्तव्य है।

👉 यदि इन बातों को सरकार अनदेखी करेगा, तो LSU जन आंदोलन संगठित करेगा।

👉हम सब जानते हैं कि, छत्तीसगढ़ी प्रवासी मजदूरों की अनदेखी करना और छत्तीसगढ़ में जल, जंगल, जमीन को कॉरपोरेट पूंजीपतियों को सौंपना/लूटने देना ही सरकार का काम रह गया है।

👉 इसलिए समस्त जनता से अपील है कि, इस जनसंघर्ष में अपनी भागीदारी निभाएं और श्रमिकों के रोजी-रोटी मान- सम्मान को प्राप्त करने आगे बढ़ें।

NEWS BY : Anil Baghel ABN

अजय अनंत

LSU ऑफिस सचिव

मो.नं.:- 9755149057

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts