Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : विश्वगुरु' सरकार अपने नागरिकों को महंगाई से नहीं बचा पा रही; LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, विपक्ष ने PM मोदी को घेरा

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 7, 2026 / Post views : 126

Share:

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर 942 रुपये का हो गया है। विपक्ष ने इसे महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताते हुए मोदी सरकार पर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। केंद्र सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।

कांग्रेस ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महंगाई मैन मोदी’ बताया और आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की जेब पर बोझ डाल रही है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की नीति साफ है-जनता से वसूली कर अपने करीबी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना।

महंगाई मैन मोदी ने फिर से चाबुक चलाया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये और महंगा हो गया है। मोदी का फॉर्मूला साफ है, जनता से वसूली करो और अमीर दोस्तों की तिजोरियां भरो

कांग्रेस


AAP बोली- महंगाई से टूटी जनता की कमर

आम आदमी पार्टी (AAP)ने भी गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। पार्टी ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर यह एक और बड़ा बोझ है। AAP के मुताबिक तीन महीने के भीतर दूसरी बार सिलेंडर महंगा किया गया है, जिससे घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा और आम परिवारों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

LPG सिलेंडर की कीमतें फिर बढ़ गई हैं। तीन महीने के भीतर दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। इस बार 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 942 रुपये का हो गया है। महंगाई ने पहले ही जनता की कमर तोड़ दी है और अब मोदी सरकार उनके पेट पर भी लात मार रही है।

आम आदमी पार्टी


TMC का तंज, ‘विश्वगुरु’ सरकार जनता को राहत देने में नाकाम

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि वैश्विक संकटों का पूरा बोझ आम लोगों पर डाला जा रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार भविष्य की चुनौतियों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाती और हर बार कीमतों का भार सीधे जनता पर डाल देती है। TMC ने कहा कि अमीरों के लिए यह मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन करोड़ों परिवारों के लिए यह घरेलू बजट पर बड़ा झटका है।

सिर्फ LPG नहीं, पेट्रोल-डीजल और CNG भी महंगे

देशभर में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मई के मध्य से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। वहींकंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG)के दाम भी करीब 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों और परिवहन क्षेत्र दोनों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

एक्सपर्ट बोले- मिडिल ईस्ट संकट बना बड़ी वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह मिडिल ईस्ट में जारी तनाव है। फरवरी के अंत में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसका असर भारत समेत कई देशों में ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है।

तेल कंपनियों का तर्क, घाटे की भरपाई जरूरी

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि मार्च में की गई LPG की कीमत में बढ़ोतरी तेल कंपनियों के घाटे की केवल आंशिक भरपाई कर सकी थी। कंपनियां अभी भी घरेलू गैस की बिक्री पर भारी अंडर-रिकवरी का सामना कर रही हैं। ऐसे में ताजा बढ़ोतरी को लागत और नुकसान के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि विपक्ष का कहना है कि इसका सीधा असर आम परिवारों की रसोई और मासिक बजट पर पड़ेगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts