Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : हम बेटे को राजनीति में नहीं चाहते... 'कॉकरोच जनता पार्टी' वाले अभिजीत दीपके के माता-पिता को आखिर किस बात का डर

Abhyuday Bharat News / Fri, May 22, 2026 / Post views : 108

Share:

'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता उनके वायरल हो रहे राजनीतिक व्यंग्य वाले प्लेटफार्म को लेकर गहरी चिंता में हैं। उन्हें अपने बेटे के कानूनी पचड़े में फंसने और गिरफ्तारी का डर सता रहा है। जानें उन्होंने बेटे के राजनीति में एंट्री पर क्या कहा।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर ' कॉकरोच जनता पार्टी ' (सीजेपी) के तेजी से बढ़ते प्रभाव ने इसके संस्थापक अभिजीत दीपके के परिजनों को परेशान कर दिया है। उन्हें डर है कि उनका बेटा अपने राजनीतिक व्यंग्य वाले कंटेंट की वजह से कानूनी पचड़े में पड़ सकता है या उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र और आम आदमी पार्टी के पूर्व सहयोगी रहे अभिजीत दीपके ने यह व्यंग्यपूर्ण डिजिटल कैपेंन अभी एक हफ्ता पहले ही शुरू किया था। तब से, इस प्लेटफॉर्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 19 मिलियन (1.9 करोड़) के पार पहुंच गई है।

अभिजीत दीपके परिजन क्यों हैं परेशान

छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले अभिजीत दीपके के माता-पिता, भगवान दिपके और अनीता दीपके ने एक मराठी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि वे अपने बेटे की बढ़ती लोकप्रियता और राजनीतिक टिप्पणियों में उसकी भागीदारी को लेकर बेहद चिंतित हैं। भगवान दीपके ने कहा कि अगर हम आज के दौर की राजनीति को देखें, तो डर लगना स्वाभाविक है, फिर चाहे उसके कितने भी फॉलोअर्स क्यों न हों। अपने एक इंटरव्यू में उसने खुद इस बात का डर जाहिर किया था कि भारत लौटने पर उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। हम अखबारों में ऐसी घटनाओं के बारे में पढ़ते रहते हैं।

मां बोलीं- बेटा राजनीति से दूर रहे

अभिजीत की मां अनीता दीपके ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा राजनीति से दूर रहे और इसके बजाय अपना करियर बनाने पर ध्यान दे। उन्होंने कहा, 'हम तो बस यही चाहते हैं कि वह सुरक्षित घर लौट आए। वह राजनीति में बना रहेगा या नहीं, यह उसका अपना फैसला होगा, लेकिन हम नहीं चाहते कि वह इस राह पर आगे बढ़े। मुझे नहीं पता कि वह हमारी बात मानेगा या नहीं। मैं इस मामले में उसका साथ नहीं दूंगी। मुझे उसकी बहुत चिंता हो रही है।'

कैसा रहा है अभिजीत का करियर, परिजनों ने बताया

अभिजीत के माता-पिता के अनुसार, अभिजीत ने उच्च शिक्षा के लिए पुणे जाने से पहले छत्रपति संभाजीनगर में ही पढ़ाई की थी। उनकी मां ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई उसे काफी मुश्किल लगी, जिसके बाद उसने मास मीडिया और पत्रकारिता की ओर रुख कर लिया। भगवान दीपके ने बताया कि बाद में उनका बेटा पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए विदेश चला गया, क्योंकि उसकी बहन पहले से ही वहां रह रही थी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी तो यही इच्छा थी कि अभिजीत राजनीति में उतरने के बजाय पुणे या दिल्ली जैसे शहरों में कोई नियमित नौकरी कर ले।

माता-पिता को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बारे में कैसे पता चला

माता-पिता ने बताया कि उन्हें'कॉकरोच जनता पार्टी'के बारे में सबसे पहले अपने पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों से पता चला था। बाद में, मां अनीता दीपके ने कहा कि मेरे एक पोते ने मुझे बताया कि सोशल मीडिया पर उसके फॉलोअर्स देश के कई जाने-माने लोगों से भी ज्यादा हैं। इससे पहले, उसने AAP के साथ काम किया था। तब भी, मैंने उससे कहा था कि हम राजनीति में नहीं हैं और उसे कोई सेवा का काम करना चाहिए। भगवान दिपके ने माना कि इस प्लेटफॉर्म की अचानक मिली लोकप्रियता ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है।

अभिजीत के पिता बोले- मैं परेशान हूं क्योंकि वह मशहूर हो गया

पिता भगवान दीपके ने आगे कहा कि मैं परेशान हूं क्योंकि अब वह मशहूर हो गया है। और ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। पिछले दो रातों से मैं सो नहीं पाया हूं, बस यही सोचता रहता हूं कि उसके साथ क्या हो सकता है। मुझे राजनीति से नफरत है और इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts