Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : हम मोदी और शाह से डरा करते थे', जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने छात्र आंदोलन को लेकर कही दी ये बात

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 24, 2026 / Post views : 44

Share:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर शुक्रवार अपनी पत्नी के साथ राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं छात्रों से सीखने आया हूं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है और हमने सोचा कि हमें भी इस इतिहास का हिस्सा बनना चाहिए।

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर भी जंतर-मंतर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। हम भी यहां हैं। हमने सोचा कि हमें भी इस इतिहास का हिस्सा बनना चाहिए। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं यहां सीखने आया हूं। छात्र हमें निडर होना सिखा रहे हैं। हम मोदी और शाह से डरा करते थे।

उन्होंने आगे कहा, हमने उमर खालिद और शरजील इमाम का मामला देखा। वे अभी भी जेल में हैं और सरकार कोर्ट में मामला साबित करने में नाकाम रही है। मैंने तब आवाज उठाने की कोशिश की थी, लेकिन मैं डरा हुआ था। छात्र निडर हैं और देश को भी निडर होना चाहिए। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात पर मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मुझे खुशी है कि बातचीत हो रही है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बारे में मणिशंकर अय्यर की पत्नी सुनीत अय्यर ने कहा कि बच्चे हों, छात्र हों, मजदूर हों, किसान हों, हिंसा नहीं होनी चाहिए। यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है। हम यहां लोगों की आवाज सुनने और उसमें अपनी आवाज मिलाने आए हैं।

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री ने गुरुवार की मध्यरात्रि को एक वीडियो संदेश में कहा था कि सोमवार को जब संसद के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू होगा, तो प्रश्नपत्र लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई के प्रावधानों वाला एक विधेयक लाया जाएगा और हम उसे जल्द से जल्द पारित कराने की कोशिश करेंगे।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts