Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'भारत को घुसकर मारेंगे', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी, ऑपरेशन सिंदूर पर बघारी शेखी...

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 3, 2026 / Post views : 149

Share:

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनकी आर्मी भारत के किसी भी हमले पर तुरंत और निर्णायक जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। आसिफ ने भारत पर आक्रामक रुख अपनाने का आरोप लगाया।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारत के लिए आक्रामक और उकसाने वाली बयानबाजी की गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शेखी बघारते हुए दावा किया कि उनकी सेना ने बीते साल भारत के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल की और आगे भी लड़ने को तैयार हैं। ख्वाजा आसिफ ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि बीते साल मई में सिर्फ हवाई लड़ाई हुई लेकिन इस बार पाकिस्तान की सेना इंडिया की सीमा में घुस जाएगी।

एक टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'भारत ने बीते साल हमारी ऊपर हमला किया था और अगर वे फिर से कोशिश करेंगे हैं तो उन्हें पिछले साल से बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। इस बार टकराव 200 से 250 किलोमीटर तक सीमित नहीं रहेगा। हम उनके इलाके में घुसेंगे और अंदर घुसकर उन्हें मारेंगे।'

भारत-पाकिस्तान में तनाव

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपनी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। बीते साल मई में भारत और पाकिस्तान की चार दिन की लड़ाई के बाद से लगातार वह कुछ ना कुछ बोलते रहे हैं। बड़बोलेपन की वजह से आसिफ की बातें अक्सर दुनिया का ध्यान खींचती हैं।

ख्वाजा आसिफ की हालिया टिप्पणी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयानों के बाद आई है। राजनाथ सिंह ने हाल ही में केरल में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से की गई कोई भी दुस्साहस एक अभूतपूर्व और निर्णायक जवाब को न्योता देगा।

भारत की ओर से बार-बार दिए जा रहे बयान पहलगाम हमले की बरसी से पहले उसकी रणनीतिक चिंता को दिखाते हैं। भारत को समझना चाहिए कि इस्लामाबाद की ओर से भारत के किसी भी हमले का जवाब तुरंत, नपे-तुले तरीके से और निर्णायक रूप से दिया जाएगा।                                         

                                                                                        ख्वाजा आसिफ राजनाथ सिंह ने क्या कहा है

राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा, 'पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए हमारा पड़ोसी किसी तरह की दुस्साहस करने की कोशिश कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। हम उनको बताना चाहतेहैं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

पाकिस्तान और भारत के रिश्ते बीते साल के बाद काफी ज्यादा तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसकी शुरुआत 22 अप्रैल के पहलगाम केआतंकी हमले की वजह हुई थी। पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख दिखाते हुए मई में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदीर के तहत हवाई हमले किए थे।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts