Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

वेस्ट बंगाल :- कोलकाता न्यूज़ : West Bengal BJP Manifesto: घुसपैठ पर जीराे टॉलरेंस, 6 महीने में UCC, महिलाओं को 3000 रुपये, संकल्प पत्र में बड़े वादे...

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 202

Share:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र लांच कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी के घोषणापत्र को लांच किया। बीजेपी ने इस भरोसे का शपथ पत्र बताया है। इस मौके पर अमित शाह ने टीएमसी पर बड़ा हमला बोला।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी आज संकल्प पत्र लांच कर दिया है। संकल्प पत्र में बीजेपी ने छह बड़े वादे किए हैं। बीजेपी ने इससे पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार 15 साल के शासन के खिलाफ 'चार्जशीट' रिलीज रखी थी। संकल्प पत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के होटल नोवोटेल में लांच किया। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को 'भरोसे का शपथ पत्र' बताया है। अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल के हर तबके के बीच व्याप्त निराशा से बाहर निकलने का मार्ग है। किसान, बेरोजगार और भय से त्रस्त महिलाओं को भी मार्ग दिखाया। बंगाल की संस्कृति को भी नई उम्मीद के साथ विकसित भारत के विजन को भी संकल्प पत्र में शामिल किया गया है।

संकल्प पत्र में बीजेपी के छह बड़े वादे

  • बंगाल से भय को खत्म किया जाएगा, भय की जगह भरोसा कायम होगा।

  • सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय होगी।

  • हर घोटाले और हर रेप केस की फाइल खुलेगी और जांच होगी।

  • घोटालेबाजों की जगह जेल में होगी, हर भ्रष्टाचारी जेल जाएगा।

  • बंगाल से घुसपैठियों को निकाला जाएगा।

  • पश्चिम बंगाल में सातवां वेतन आयोग लागू करेंगे।

  • अमित शाह की बड़ी बातें

    • बीजेपी आज 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है ।

    • संकल्प पत्र बंगाल के हर लोगों में निराशा से बाहर निकलने का रास्ता है ।

    • किसान को नया मार्ग दिखयेगा, युवाओं को रोजगार का मार्ग दिखयेगा । बंगाल संस्कृति को नई आशा और भरोसा देगा ।

    • विकसित भारत के रोड को इसमें झलक देखने को मिलेगा ।

    • बड़ी आशा के साथ वामपंथी विचारधारा से आजादी पाने के लिए लोगों ने ममता बनर्जी को लोगों समर्थन दिया था ।

    • तीन बार समर्थन मिला लेकिन आज जनता निराश है। अब भय से मुक्ति चाहती है ।

    • बीजेपी मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम कर रहा है ।

    • देश की सभी समस्याओं का निराकरण केंद्र की सत्ता में बीजेपी की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया है ।

  • बंगाल से चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे। बंगाल के लिए, बंगाल की जनता के लिए ये 15 साल कालरात्रि के दुःस्वप्न के समान रहे हैं। बड़ी आशा के साथ, कम्युनिस्ट शासन से मुक्ति पाने के लिए बंगाल की जनता ने ममता दीदी को जनादेश दिया था। पांच साल कम पड़े हैं। यह कहकर उन्होंने दूसरा जनादेश भी प्राप्त किया। फिर अपने सिंडिकेट, गुंडों और घुसपैठियों के दम पर तीसरा जनादेश भी हासिल किया। जनता परिवर्तन चाहती है।

  • अमित शाह, गृह मंत्री (पश्चिम बंगाल बीजेपी के संकल्प पत्र की लांच पर)

  • प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

  • 75 लाख लखपति दीदी बनाए जाएंगे। हर मंडल में महिला थाना बनाएंगे।

  • राज्य संचालित बसों में महिलाओं को फ्री ट्रैवल की सुविधा मिलेगी।

  • संदेशखाली समेत ऐसे मामलों की सुनवाई रिटायर्ड महिला जज से जांच कराएंगे।


पीएम मोदी ने छह वादों का किया था जिक्र

बीजेपी द्वारा बंगाल के लिए छह बड़े संकल्पों का पीएम मोदी ने एक दिन पहले बंगाल के दौरे में जिक्र करके टीएमसी पर निशाना साधा था। केंद्रीय गृह मंत्री आज पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में जनसभा और खड़गपुर में रोड-शो करेंगे। संकल्प पत्र रिलीज करने की जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है कि टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। संकल्प पत्र को लांच करने के मौके पर प्रदेश प्रमुख सौमिक भट्‌टाचार्य, विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत बीजेपी के नाम नेता मौजूद रहे। बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई में 10 प्रण किए हैं। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को होगी जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। पहले चरण में 152 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 142 सीटें हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts