Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : पीएम मोदी नीट परीक्षा पर कब चर्चा करेंगे?', कांग्रेस नेता का बीजेपी-RSS पर करारा अटैक...

Abhyuday Bharat News / Sun, May 17, 2026 / Post views : 159

Share:

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने रविवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में BJP और RSS पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों के भविष्य को सोची-समझी साजिश के तहत बर्बाद कर दिया है, और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और BJP-RSS पर तीखा हमला बोला है। रविवार को मीडिया से बातचीत में खरगे ने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण गलती नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने की सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के इस कथित खेल में BJP और RSS से जुड़े लोग शामिल हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

22 लाख छात्रों के साथ धोखा'

खरगे ने कहा कि NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से करीब 22 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक दिन-रात मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य पैसों के लिए बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि कई छात्र मानसिक तनाव में हैं और कुछ ने आत्महत्या तक कर ली है। खरगे ने सवाल उठाया कि आखिर इन मौतों और छात्रों के टूटते मनोबल की जिम्मेदारी कौन लेगा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कर्नाटक मंत्री नेकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधानपर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर BJP में थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से हटाया जाए या फिर वे खुद इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर विपक्ष से इस्तीफे मांगने वाले BJP नेता अब इस बड़े शिक्षा घोटाले पर चुप क्यों हैं।

PM मोदी की चुप्पी पर सवाल

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अक्सरपरीक्षा पे चर्चा’की बात करते हैं, लेकिन अब NEET परीक्षा विवाद पर चर्चा क्यों नहीं कर रहे। खरगे ने कहा कि युवाओं के हितों की बात करने वाली सरकार को अब छात्रों के गुस्से और दर्द का जवाब देना चाहिए।

CBI ने आरोपी शिक्षिका को कोर्ट में पेश किया

इस बीच मामले की जांच कर रही CBI ने रविवार को आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। CBI ने कोर्ट से 14 दिन की हिरासत मांगी और कहा कि NTA की पूरी परीक्षा प्रक्रिया जांच के दायरे में है। एजेंसी का दावा है कि आरोपी ने छात्रों से पैसे लिए थे, जिसकी जांच की जा रही है।

पुणे की वरिष्ठ शिक्षिका पर गंभीर आरोप

मनीषा मंधारे पुणे की एक वरिष्ठ बॉटनी टीचर हैं औरNTA पैनल में एक्सपर्टऔर ट्रांसलेटर के तौर पर काम कर चुकी हैं। CBI ने उन्हें मथुरा के एक होटल से हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। बचाव पक्ष ने कोर्ट में दावा किया कि आरोपी के घर से कोई बरामदगी नहीं हुई और वह पहले भी जांच में सहयोग कर चुकी हैं।

NTA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज

पेपर लीक विवाद बढ़ने के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं। वहीं, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित NTA कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एजेंसी पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पूरे मामले ने देशभर के छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts