Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

Panjab : पंजाब के 10 जिलों में आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, बारिश को लेकर भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 24, 2026 / Post views : 127

Share:

चंडीगढ़। पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 10 जिलों में तेज आंधी-तूफान को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, बीते दिन पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे ज्यादा तापमान पटियाला में 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में रहेगा ‘येलो अलर्ट’ और बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक आज कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर के दूर-दराज के इलाकों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा और रूपनगर के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

आगामी दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान

आने वाले दिनों की बात करें तो 25 जून को भी कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दिन रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, बरनाला और पटियाला के कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इसके बाद 26 जून को भी कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर और मोहाली में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट रहेगा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, 27 जून को मौसम साफ रहने का अनुमान है और इस दिन के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

जानिए कितना रहा प्रमुख शहरों का तापमान

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो चंडीगढ़ सिटी में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटियाला में 38.8 डिग्री, अबोहर (फाजिल्का) में 38.7 डिग्री, और फरीदकोट, गुरदासपुर व फिरोजपुर में 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा लुधियाना में 37.6 डिग्री, अमृतसर में 37.4 डिग्री, मोहाली में 37.2 डिग्री और थीन डैम (पठानकोट) में 36.5 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों जैसे पठानकोट, रोपड़, होशियारपुर और बल्लोवाल सौंखड़ी (एसबीएस नगर) में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts