Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- न्यूज : सड़क पर नमाज को योगी सरकार की ना, भड़की इकरा हसन बोलीं- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

Abhyuday Bharat News / Thu, May 21, 2026 / Post views : 205

Share:

सड़क पर नमाज पढ़े जाने के मामले में इकरा हसन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि केवल ईद वाले दिन ही लोग बाहर निकल कर नमाज पढ़ते हैं।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने योगी आदित्यनाथ सरकार के सड़क पर नमाज न पढ़े जाने के आदेश पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज न पढ़ने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर भीड़ ज्यादा हो तो दो शिफ्ट में नमाज पढ़ें। अगर सड़क पर नमाज पढ़ेंगे तो फिर एक्शन होगा। सीएम योगी के बयान के बाद जिलों के स्तर से इस संबंध में थानों को आदेश जारी किए जा रहे हैं। इस पर कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वैसे भी लोग सड़क पर नमाज नहीं पढ़ते हैं। ईद वाले दिन ही इस प्रकार की स्थिति दिखती है। इस प्रकार सपा सांसद ने सड़क पर नमाज पढ़े जाने के पक्ष में खड़ी दिख रही हैं।

इकरा हसन ने क्या कहा?

कैराना सांसद इकरा हसन ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि वैसे भी कोई सड़क पर नमाज नहीं पढ़ता है। एक दिन, ईद वाले दिन लोग पढ़ लेते हैं। जिस तरीके से तानाशाही हम देख रहे हैं, तो वैसे भी कोई नहीं पढ़ता है। इकरा ने कहा कि इन सब बातों से समाज में जहर फैलाना चाहते हैं, वह अब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

पहले बोला था हमला

समाजवादी पार्टी की तेजतर्रार सांसद इकरा हसन ने इससे पहले सीएम योगी के बयान पर बड़ा हमला बोला। इकरा हसन ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि जब देश की सड़कों पर दूसरे समुदायों के त्योहार बिना किसी रोक-टोक के मनाए जाते हैं। उन पर कोई आपत्ति नहीं है तो महज दो मिनट के लिए पढ़ी जाने वाली नमाज से किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? सड़क पर होने वाली नमाज को भी इसी रूप में देखे जाने की बात कही।

सीएम योगी के बयान पर हमलावर रुख अपनाते हुए इकरा हसन ने कहा कि सरकार की नीति एकतरफा और भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है। संविधान के तहत किसी भी चुनी हुई सरकार को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी विशेष समुदाय को इस तरह से टार्गेट करे। उन्होंने आगे कहा कि देश की सड़कें किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सांझी संपत्ति हैं।

सीएम योगी ने क्या कहा था?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़े जाने के मामले में बड़ा बयान दिया है। लखनऊ के एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने दो-टूक लहजे में कहा था कि सड़कें आम जनता और वाहनों के आने-जाने के लिए बनाई गई हैं, न कि धार्मिक आयोजनों के लिए। नमाज पढ़नी है तो तय स्थानों पर ही पढ़ी जाएंगी। अगर संख्या अधिक है तो शिफ्ट में नमाज पढ़ें, लेकिन किसी भी कीमत पर सड़क पर नहीं नमाज नहीं होंगी। अगर इस प्रकार का मामला आता है तो फिर कार्रवाई होगी।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts