Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

मौसम विभाग अलर्ट : कल का मौसम 23 मई: मानसून का काउंटडाउन शुरू, 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 65 की रफ्तार से चलेगी हवा

Abhyuday Bharat News / Fri, May 22, 2026 / Post views : 142

Share:

मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। IMD के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून कई इलाकों में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने इस बीच 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD की चेतावनी के मुताबिक इस दौरान 65 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मानसून के चलते पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

कल का मौसम 23 मई 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत के राज्यों में में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। IMD के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ेगा। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ पूर्वोत्तर में मानसून के कारण भीषण बारिश हो सकती है।

IMD के मुकाबिक अगले 3 दिन दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ‘रेड कलर वार्निंग’ जारी किया है और उसके बाद के लिए ‘ऑरेंज वार्निंग’ जारी किया गया है। आने वाले 6-7 दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर ‘लू’ का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली-एनसीआर (23 से 27 मई): दिल्ली-एनसीआर में भी आने वाले 6-7 दिनों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में 23 मई से 27 मई के बीच दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम31 डिग्री रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर प्रदेश (23 मई): देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदांयू समेत 17 जिलों के लिए गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके साथ ही यूपी के 10 जिलों में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’ है। लू चलने की चेतावनी है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और जौनपुर शामिल हैं। बांदा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

  • मध्य प्रदेश (23 मई): भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, कटनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित 37 जिलों में लू का अलर्ट है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार (23 से 24 मई): बिहार अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में 24 मई तक हीटवेव की भी संभावना है। पटना में गर्मी के साथ आंधी की संभावना है। पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

शहर

अधिकतम तापमान (22 मई)

न्यूनतम तापमान (22 मई)

दिल्ली

40°C

28°C

मुंबई

33°C

30°C

चेन्नई

37°C

30°C

कोलकाता

36°C

30°C

लखनऊ

43°C

29°C

पटना

42°C

28°C

रांची

39°C

27°C

भोपाल

41°C

30°C

जयपुर

41°C

31°C

शिमला

28°C

18°C

नैनीताल

31°C

21°C

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान (23 मई): भीषण गर्मी से बेहाल राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में 23 मई को दोपहर बाद बादल गरजने और कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तराखंड (23 मई): मौसम विभाग ने उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

  • हिमाचल (23 मई): चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावनाओं के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। IMD के अनुसार, शिमला में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मनाली में आंधी-बिजली गिर सकती है।

पंजाब-हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

  • पंजाब-हरियाणा (23 मई): पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। पंजाब का फरीदकोट और हरियाणा का सिरसा दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान दर्ज किए जा रहे हैं। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरसा में पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। दोनों राज्यों के कई शहरों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा।

  • ओडिशा में कल कैसा रहेगा मौसम

    • ओडिशा (23 मई): भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में 10 इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, बारगढ़, अंगुल, सोनपुर, बौध, बालासोर, कटक, ढेंकनाल, क्योंझर, मयूरभंज, मल्कानगिरी, गंजम, पुरी और खुर्दा सहित कई अन्य जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' (सावधान रहें) जारी किया गया है। हालांकि, क्योंझर, मयूरभंज, कोरापुट, गंजाम, पुरी, खुर्दा, बालासोर और कटक सहित कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान है।

    जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

    • जम्मू-कश्मीर (23 मई): जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग और पहलगाम में तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है।

    केरल में कल कैसा रहेगा मौसम

    • केरल (23 मई से 3 जून): केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। एक जिले में 'ऑरेंज' अलर्ट और 6 अन्य जिलों में 'येलो' अलर्ट है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है। 27 मई तक केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 28 मई से 3 जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts