Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : जॉर्जिया से भारत लाया जा रहा खूंखार गैंगस्टर, विदेश में बैठकर चला रहा था रंगदारी और सुपारी का नेटवर्क

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 11, 2026 / Post views : 161

Share:

जॉर्जिया से प्रत्यर्पित किया जा रहा कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग गुरुवार को दिल्ली पहुंच सकता है। बीएसपी नेता हत्याकांड, रंगदारी और संगठित अपराध के कई मामलों में वांछित गर्ग विदेश में बैठकर गैंग नेटवर्क संचालित करने का आरोपी है।

नई दिल्ली: भारतीय खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग जॉर्जिया से प्रत्यर्पित (Extradition) होकर भारत लाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वह गुरुवार को दिल्ली पहुंच सकता है। गर्ग दिल्ली और हरियाणा में दर्ज एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है और उस पर विदेश में बैठकर संगठित अपराध सिंडिकेट संचालित करने के आरोप हैं।


रेड नोटिस के बाद जॉर्जिया में हुई थी गिरफ्तारी

वेंकटेश गर्ग को पिछले वर्ष जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में हिरासत में लिया गया था। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था। भारतीय एजेंसियों द्वारा साझा की गई खुफिया जानकारी के आधार पर जॉर्जियाई अधिकारियों ने कार्रवाई की थी। प्रत्यर्पण प्रक्रिया को तेज करने के लिए दिल्ली और हरियाणा पुलिस की एक संयुक्त टीम पिछले सप्ताह जॉर्जिया पहुंची थी, जबकि आवश्यक दस्तावेज विदेश मंत्रालय के माध्यम से पहले ही भेजे जा चुके थे।

बीएसपी नेता हत्याकांड के बाद देश छोड़कर भागा

जांच एजेंसियों के अनुसार गर्ग का नाम हरियाणा में बीएसपी के प्रदेश सचिव हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की हत्या में सामने आया था। 25 जनवरी 2025 को रज्जूमाजरा अपने दो साथियों के साथ कार में सफर कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। मामले में भूमिका सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस ने गर्ग पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद वह देश छोड़कर फरार हो गया।

विदेश से चला रहा था रंगदारी और सुपारी नेटवर्क

पुलिस का आरोप है कि विदेश में छिपे रहने के दौरान गर्ग कपिल सांगवान गैंग के लिए रंगदारी वसूली का नेटवर्क संचालित कर रहा था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और अन्य राज्यों से शूटरों और सुपारी किलरों की भर्ती करता था। इन अपराधियों का इस्तेमाल हत्या, हमला और अन्य संगठित अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जाता था।

कपिल सांगवान और लॉरेंस बिश्नोई से करीबी संबंध

जांच में सामने आया है कि गर्ग, लंदन से कथित तौर पर अपना अपराध सिंडिकेट संचालित करने वाले गैंगस्टर कपिल सांगवान का करीबी सहयोगी है। सांगवान पर रंगदारी, हत्या और हथियारों से जुड़े कई मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। इसके अलावा गर्ग को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी करीबी माना जाता है, जिसका नेटवर्क भारत समेत कई देशों तक फैला हुआ है।

विदेश में छिपे गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की मुहिम

वेंकटेश गर्ग का प्रत्यर्पण भारत की उस व्यापक मुहिम का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत विदेशों में छिपकर अपराध संचालित करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और यूरोप में दो दर्जन से अधिक भारतीय गैंगस्टर सक्रिय हैं, जो भारत में अपने गुर्गों के जरिए रंगदारी, तस्करी औरh संगठित अपराध के नेटवर्क चला रहे हैं। गर्ग की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण को इन अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्कों पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts