ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 159
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना से एक रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लॉज के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले बीटेक छात्र की मौत के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच और मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड से साफ हुआ है कि छात्र अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगों और लोन एजेंट्स के जाल में फंसकर भंयकर ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहा था जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
मृतक की पहचान अशोकनगर जिले के औडेर गांव निवासी अमन प्रजापति के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 साल है। अमन सागर विश्वविद्यालय में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार देर शाम वह बीना की छोटी बजरिया स्थित लक्ष्मी लॉज में रुका हुआ था।
लॉज संचालक राजू सोनकर ने बताया कि अमन ने कमरा नंबर-103 बुक कराया था और सुबह प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए समय पर जाने को कहा था। सुबह जब कर्मचारी उसे जगाने पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर अमन का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
अमन की मौत के बाद जब उसके भाई सुनील प्रजापति और परिजनों ने उसके मोबाइल की शुरुआती जांच की तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
पाकिस्तानी नंबरों से ब्लैकमेलिंग: अमन के फोन में +92 यानि पाकिस्तान के कोड वाले नंबरों से लगातार कॉल्स और चैट के रिकॉर्ड मिले हैं। इन कॉल्स के जरिए साइबर ठग उसे जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ रहे थे और ब्लैकमेल कर रहे थे।
लोन एजेंट्स की प्रताड़ना: मोबाइल में कई ऐसे सबूत भी मिले हैं कि अलग-अलग ऑनलाइन लोन ऐप्स के रिकवरी एजेंट उसे लगातार फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। अमन ने इस भारी मानसिक दबाव के बारे में अपने परिवार को कभी कुछ नहीं बताया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक का मोबाइल फिलहाल लॉक है, जिसे फॉरेंसिक और साइबर सेल की जांच के लिए जब्त किया गया है। पाकिस्तानी नंबरों से आई कॉल्स, चैट और लोन एजेंट्स के पूरे प्रताड़ना नेटवर्क की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन