ब्रेकिंग
सूचना
बिलासपुर में बीच सड़क पर गाड़ी रोककर बर्थडे मनाना कुछ युवकों को भारी पर गया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी युवकों को थाने बुलाकर उनसे कान पकड़वाया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। बिलासपुर शहर के कुदुदंड शिव चौक के पास कुछ युवकों के सड़क घेरकर बर्थडे पार्टी करने और हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो उससे भी युवकों ने हुज्जतबाजी की। इसका वीडियो एक सप्ताह बाद वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
आरोपी युवकों ने कान पकड़कर मांगी माफी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट और अलग-अलग धाराओं में जुर्म दर्ज कर तीनों युवकों को पकड़ लिया है। युवकों को थाने लाकर कान पकड़वाए गए। साथ ही उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की गई है। सीएसपी निमितेष सिंह -: ने बताया कि कुदुदंड में रहने वाले आशीष साहू, शुभ राव जड़ीत और हिमांशु गुप्ता 21 नवंबर की रात शिव चौक के पास जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान युवकों ने बीच सड़क पर जीप खड़ा कर दिया था। इससे चौक पर आने जाने वालों को परेशानी हो रही थी। लोगों ने इसका विरोध किया तो प्रशासन से इसकी अनुमति लेने की बात कहने लगे। करीब एक सप्ताह बाद गुरुवार को इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इधर मोहल्ले में ही रहने वाले ट्रांसपोर्टर ने इसकी शिकायत थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने तीनाें आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। तीनों युवकों को थाने लाकर कान पकड़वाया गया है। छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने व देखने के लिए :- ईमेल :- abhyudaybharatexpressnewslive@gmail.com ABN EXPRESS NEWS 24x7 चैनल को follow & sabscribe कर चैनल अपना स्नेह दें
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन