Wed, 22 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

ये भारत की ताकत! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गरजे जगुआर, सुखोई, MI17 और तेजस, उधर पाकिस्तान के उड़े होंगे होश

कागजों में 200% निष्पादन…! जमीन पर ओवरफ्लो…CSEB के आंकड़ों पर उठे बड़े सवाल

कोरबा में राख परिवहन घोटाले का खुलासा: आधा लोड, पूरा भुगतान… करोड़ों की बंदरबांट का खेल!

राखड़ डंपिंग से ग्रामीण परेशान: लोतलोता में शादी-ब्याह तक प्रभावित, कार्रवाई की मांग

मुंगेली में डिलीवरी देनी थी, सीट के नीचे बना रखा था विशेष चेंबर, पुलिस ने जब्त किया 23 लाख रुपये का गांजा

'पश्चिम बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार', सीएम विष्णुदेव साय का दावा, कहा- वहां लोगों में TMC के खिलाफ गुस्सा

अधिकारी के पालतू तोते को पेड़ से उतारने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाया, नारायणपुर में अजीब मामला

सीएम योगी बंगाल में पलट देंगे ममता दीदी की सरकार? दिल्ली-बिहार चुनाव में ऐसा जबरदस्त स्ट्राइक रेट, खूब चला जादू

शाहरुख खान की 'KING' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए ₹250 करोड़, दिसंबर में 'डर नहीं दहशत' की तैयारी

'जूड़ा ना लगाया तो 200 रुपये जुर्माना',लेंसकार्ट के बाद अब लखनऊ के लोहिया संस्‍थान में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए फरमान

सूचना

हेल्थ टिप्स : पेशाब में खून आने की समस्या से कब मिलता है ब्लैडर कैंसर का सबसे बड़ा संकेत?

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 92

Share:

पेशाब के साथ शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। लेकिन अगर इसमें खून की मात्रा भी निकल रही है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि यह ब्लैडर कैंसर के खतरे की चेतावनी हो सकती है। लेकिन इस समस्या के पीछे किडनी इंफेक्शन या किडनी स्टोन भी होता है। इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि किस स्थिति में यह समस्या ब्लैडर कैंसर का सबसे मजबूत सिग्नल देती है।\

blood in urine cause

डॉक्टर के रूप में मैं यह बात अच्छी तरह जानता हूं कि पेशाब में होने वाले बदलाव से कई सारी गंभीर समस्याओं की जानकारी मिल सकती है। इसलिए अपने सभी मरीजों को यूरिन में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज ना करने की सलाह देता हूं। पेशाब में खून आना एक गंभीर समस्या है, जो ब्लैडर कैंसर से जुड़ी हो सकती है। अगर आपको ब्लैडर कैंसर का ज्यादा जोखिम है, दर्द के बिना यूरिन में बार-बार खून आ रहा है और इसके साथ ब्लैडर कैंसर के दूसरे लक्षण भी दिख रहे हैं तो इस जानलेवा बीमारी की मजबूत आशंका बन जाती है।


मेडिकल भाषा में कहते हैं हेमेट्यूरिया

hemeturia meaning

पेशाब में खून आने की समस्या को मेडिकल भाषा में हेमेट्यूरिया कहा जाता है। इसके पीछे यूरिन इंफेक्शन, किडनी स्टोन या कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट हो सकता है। लेकिन अगर यह संकेत बार-बार दिखता है तो ब्लैडर कैंसर की शुरुआत का इशारा भी हो सकता है। अगर इस कैंसर को शुरुआती स्टेज में पकड़ लिया जाए तो आसानी से इलाज हो सकता है।


ब्लैडर कैंसर का बड़ा संकेत कब होता है हेमेट्यूरिया?

यूरिन में होने वाली ब्लीडिंग इसलिए भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है, क्योंकि यह मरीजों को चकमा दे सकती है। कई बार यह समस्या बिना किसी दर्द या तकलीफ के होती है, जिस वजह से मरीज का ध्यान इसपर तबतक नहीं जाता, जबतक कि वो अपने यूरिन का रंग नहीं देख लेता। लेकिन इसी स्थिति में यह ब्लैडर कैंसर का सबसे प्रमुख संकेत साबित होता है। पेशाब में खून आना बेहद चिंता का विषय है और इसे एक बार भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। डॉक्टर के पास जाकर इसकी जांच जरूर करवानी चाहिए।


किन लोगों को है ज्यादा जोखिम?

हमारे शरीर में यूरिन को स्टोर करने का काम ब्लैडर नाम की थैली करती है, जिसे हिन्दी में मूत्राशय कहते हैं। इसमें शुरू होने वाले कैंसर को ब्लैडर कैंसर कहा जाता है। आमतौर पर यह कैंसर ब्लैडर की अंदरुनी परत से शुरू होता है। धूम्रपान करने वाले, केमिकल्स के संपर्क में रहने वाले, उम्रदराज व्यक्ति और बार-बार यूरिन इंफेक्शन झेलने वाले लोगों को इसका खतरा ज्यादा होता है।

धूम्रपान को ब्लैडर कैंसर का प्रमुख कारण इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि तंबाकू में कई सारे खतरनाक केमिकल मौजूद होते हैं। यह हानिकारक तत्व यूरिन के साथ ब्लैडर में पहुंचते हैं और वहां जमा हो सकते हैं। धीरे-धीरे यह केमिकल ब्लैडर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और कोशिकाओं की असामान्य ग्रोथ का कारण बन सकते हैं।


किन लक्षणों पर रखें ध्यान?

bladder cancer sign

ब्लैडर कैंसर के कई सारे लक्षण होते हैं। यूरिन में खून आने के साथ अगर इसके दूसरे लक्षण भी दिख रहे हैं तो यह मूत्राशय के कैंसर की बड़ी चेतावनी हो सकती है। आइए इन सभी लक्षणों के बारे में जान लेते हैं।

  • यूरिन में खून आना (लाल या गुलाबी रंग का पेशाब आना)

  • बार-बार पेशाब आना

  • यूरिन पास करते वक्त दर्द या जलन होना

  • अचानक वजन कम होना या थकान रहना

ये लक्षण अन्य बीमारियों के भी हो सकते हैं। लेकिन अगर ये लगातार बने रहें तो वक्त गंवाए बिना जांच करवा लेनी चाहिए।


जांच और इलाज का तरीका

डॉक्टर सबसे पहले मरीज की स्थिति जांचता है। उसके मुताबिक, यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और सिस्टोस्कोपी जैसे टेस्ट की सलाह देता है। हर कैंसर की तरह ब्लैडर कैंसर को शुरुआती स्टेज में पकड़ना इलाज को काफी आसान और प्रभावी बना देता है।

ब्लैडर कैंसर का इलाज बीमारी की स्टेज और गंभीरता पर निर्भर करता है। शुरुआती स्टेज में इसे सर्जरी या अन्य ट्रीटमेंट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। एडवांस स्टेज में यह आसपास के टिश्यू और अंगों तक फैल जाता है, जिस वजह से इलाज काफी जटिल हो जाता है।


क्या बचाव कर सकते हैं?

ब्लैडर कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल हेल्दी बनानी चाहिए, जिसमें कुछ बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं।

  • धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।

  • रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

  • केमिकल्स के संपर्क से बचकर रहें।

  • नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं।

यूरिन में खून आना एक चेतावनी भरा संकेत है। सही समय पर इसकी जांच करवाकर ब्लैडर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को पकड़ा जा सकता है। खासकर जब यह समस्या दर्द के बिना बार-बार दिखाई दे तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। हालांकि, इस लक्षण के पीछे यूरिन इंफेक्शन या किडनी स्टोन भी हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टर और जांच पर ही भरोसा करें।

हमने इस लेख की समीक्षा कैसे की

हमारी टीम हेल्थ और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार रिसर्च करती है और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर कंटेंट तैयार करती है। हर आर्टिकल अनुभवी मेडिकल एक्सपर्ट्स द्वारा रिव्यू किया जाता है, ताकि आपको सही, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी मिल सके।

  • वर्तमान संस्करण

  • Mar 20, 2026, 01:49 PMMedically Reviewed byDr Vineet Malhotra

  • Mar 20, 2026, 01:49 PMWritten by

  • नवल सिंह 

  • ABN EXPRESS NEWS 24x7

Tags :

#HELTH

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts