Wed, 22 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मिलेंगी दुकानें और फ्लैट, जानिए कमेटी का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ममता बनर्जी को फटकार, I-PAC के प्रतीक जैन के घर ईडी छापे में दखल को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

प्रधानमंत्री मोदी अगर मछली खाना चाहते हैं तो मैं पका दूंगी, बंगाल में वोटिंग से पहले ममता बनर्जी का बड़ा तंज

बड़ौदा महारानी की सादगी! इंदौर की 'स्वाद गली' में घूमती दिखीं 170 कमरे वाले महल की मालकिन राधिका राजे

ये भारत की ताकत! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गरजे जगुआर, सुखोई, MI17 और तेजस, उधर पाकिस्तान के उड़े होंगे होश

कागजों में 200% निष्पादन…! जमीन पर ओवरफ्लो…CSEB के आंकड़ों पर उठे बड़े सवाल

कोरबा में राख परिवहन घोटाले का खुलासा: आधा लोड, पूरा भुगतान… करोड़ों की बंदरबांट का खेल!

राखड़ डंपिंग से ग्रामीण परेशान: लोतलोता में शादी-ब्याह तक प्रभावित, कार्रवाई की मांग

मुंगेली में डिलीवरी देनी थी, सीट के नीचे बना रखा था विशेष चेंबर, पुलिस ने जब्त किया 23 लाख रुपये का गांजा

'पश्चिम बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार', सीएम विष्णुदेव साय का दावा, कहा- वहां लोगों में TMC के खिलाफ गुस्सा

सूचना

मनोरंजन न्यूज : शाहरुख खान की 'KING' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए ₹250 करोड़, दिसंबर में 'डर नहीं दहशत' की तैयारी

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 21, 2026 / Post views : 13

Share:

शाहरुख खान अपनी लाडली बेटी सुहाना को बड़े पर्दे पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी फिल्‍म 'किंग' इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। बॉक्‍स ऑफिस पर इसका सामना 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे', 'ड्यून 3' और 'शक्‍त‍ि शाल‍िनी' जैसी फिल्‍मों से है। दिलचस्‍प है कि KING ने रिलीज से पहले ही 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर बेहद एक्‍साइटमेंट है। यह वाजिब भी है। 'जवान' की जबरदस्‍त सफलता के बाद किंग खान एक बार फिर से पर्दे पर एक्‍शन अवतार में नजर आने वाले हैं। 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी यह फिल्‍म इसी साल क्रिसमस 2026 के वीकेंड में रिलीज होने वाली है। 'किंग' को लेकर उत्‍साह का आलम ये है कि 5 महीने पहले इसके टाइटल रिवील वीडियो को यूट्यूब पर 44M और दो महीने पहले रिलीज डेज की घोषणा वाले टीजर वीडियो को 30M व्‍यूज मिल चुके हैं। अब जो खबर आई है, उससे यही लग रहा है कि वाकई ये फिल्‍म अपने डायलॉग की तरह 'डर नहीं दहशत' बनकर आ रही है, क्‍योंकि रिलीज से पहले ही इसने 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

जी हां, 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'किंग' के थ्र‍िएट्रिकल ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूशन राइट्स यानी सिनेमाघरों में दिखाए जाने के अध‍िकार 250 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह फिल्‍म शाहरुख खान के लिए खास मायने रखती है, क्‍योंकि इसमें वह अपनी बेटी सुहाना के साथ काम कर रहे हैं। सुहाना खान ने साल 2023 में जोया अख्‍तर की ओटीटी फिल्‍म 'द आर्चीज' से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया था। जबकि 'KING' उनकी पहली थ‍िएटर रिलीज फिल्‍म होगी।

पेन मरुधर संग साल की सबसे बड़ी ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूशन डील

अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पेन मरुधर ने 'KING' के पूरे भारत के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं। इसके लिए फिल्‍म के मेकर्स ययानी शाहरुख खान-गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से 250 करोड़ रुपये की भारी-भरकम डील हुई है। यह इस साल की सबसे बड़ी डील्स में से एक है।

डिस्ट्रीब्यूटर संग शाहरुख खान का पुराना रिश्‍ता

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, 'पेन मरुधर ने 'किंग' के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस डिस्ट्रीब्यूटर काशाहरुख खान के बैनरके साथ काफी पुराना रिश्ता है। उन्होंने 'जवान', 'डंकी', 'जीरो', 'बदला', 'इत्तेफाक' और कई दूसरी फिल्में रिलीज की हैं।

'किंग' की रिलीज डेट, बॉक्‍स ऑफिस पर मिलेगी कड़ी टक्‍कर

'किंग' देशभर में 24 दिसंबर 2026 को ग्रैंड रिलीज की तैयारी कर रही है। हालांकि, क्रिसमस वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर इसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है। त्योहार और नए साल के जश्‍न के मौक पर 18 दिसंबर को 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3', जबकि 20 दिसंबर को 'जुमांजी 3' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' भी 24 दिसंबर को ही रिलीज हो रही है। यह मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्‍म है, जिसमें इससे पहले 'स्‍त्री', 'स्‍त्री 2', 'भेड़‍िया' और 'मुंज्या' जैसी फिल्‍में आकर धूम मचा चुकी हैं।

दिसंबर में स्‍क्रीन्‍स की संख्‍या को लेकर होगी मारा-मारी

इतना तो साफ है कि कम से कम 'किंग', 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे', 'ड्यून 3' और 'शक्‍त‍ि शालिनी' को लेकर दिसंबर में स्‍क्रीन्‍स की भरदम मारामारी होने वाली है। ये चारों ही ऐसी फिल्‍में हैं, जिनका भारतीय दर्शकों को बेसब्री इसे इंतजार है। जबकि देश में सिनेमाघर और स्‍क्रीन्‍स की कम संख्‍या पहले से ही चर्चा का केंद्र रही हैं। ताजा रिपोर्ट में कहा गया है, 'शाहरुख खान इस कड़े मुकाबले वाले समय में अपनी फिल्म को सही तरीके से रिलीज करने के लिए एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर की तलाश में थे। वह दिसंबर के महीने में पूरे देश में फिल्म को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

दिसंबर 2026 में रिलीज हो रही प्रमुख फिल्में:

  • वॉयलेंट नाइट 2 (Violent Night 2): 3 दिसंबर 2026

  • चामुंडा (Chamunda): 3 दिसंबर 2026

  • एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday): 18 दिसंबर 2026

  • ड्यून: पार्ट थ्री (Dune: Part Three): 18 दिसंबर 2026

  • किंग (King): 24 दिसंबर 2026

  • शक्ति शालिनी (Shakti Shalini): 24 दिसंबर 2026

  • जुमांजी 3/ओपन वर्ल्ड (Jumanji: Open World): 25 दिसंबर 2026 (अपेक्षित)

  • वेरवल्फ (Werwulf): 25 दिसंबर 2026


KING की कास्‍ट

'किंग' अपने एक्शन और दमदार कास्‍ट को लेकर पहले से चर्चा में है। फिल्‍म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अभय वर्मा औरअरशद वारसीजैसे कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जो इससे पहले शाहरुख खान के साथ 'पठान' जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म दे चुके हैं। अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दिसंबर के सर्द मौसम में 'किंग' सिनेमाघरों में कितनी गर्मी बढ़ाती है। खासकर तब, जब कंपीटिशन बहुत ज्यादा है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts