Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 30, 2026 / Post views : 244

Share:

जंतर-मंतर पर आंदोलन के बीच पुलिस द्वारा छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। यही वजह रही कि लोकसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई थी, लेकिन हंगामे के कारण 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। दरअसल, विपक्ष 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री शाह के जवाब की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ संसद भवन में पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हो रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और किरण रिजिजू शामिल हैं। बैठक में मौजूदा राजनीतिक और संसदीय मुद्दों समेत सरकार की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदा चोरी पर बवाल

बता दें कि, इससे पहले विपक्षी सांसदों ने सुबह 10:30 बजे संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया। उन्होंने छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रियंका गांधी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं।

NEET पेपर लीक पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने NEET पेपर लीक मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और नारेबाजी की। हंगामे के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया जाएगा। इस पर करीब 7 घंटे चर्चा होने की संभावना है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हिस्सा लेंगे। उधर, लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल-2026 पर चर्चा होगी।

बुधवार को लोकसभा ने करीब 7 घंटे की बहस के बाद पेपर लीक से जुड़ा यह बिल पारित किया था। सरकार ने इसे पेपर लीक रोकने की दिशा में बड़ा कदम बताया, जबकि विपक्ष ने कहा कि सिर्फ सजा बढ़ाने से समस्या नहीं सुलझेगी, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी है।

वेणुगोपाल बोले- छात्रों पर कार्रवाई को लेकर जवाब दें शाह

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली में पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया। दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। हमें भारत के गृह मंत्री से जवाब चाहिए। भारत के गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts