Tue, 27 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

शिक्षा : लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

Abhyuday Bharat News / Sat, Oct 24, 2026 / Post views : 109

Share:

समग्र शिक्षा द्वारा दिया गया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स अब जिलों एवं विकासखंडों में जाकर मैदानी अमले को सिखाएंगे ऐप का उपयोग

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026:

राज्य में शाला त्यागी, अप्रवेशी (OoSC) और विशेष आवश्यकता वाले (CWSN) बच्चों की सही पहचान, त्वरित पंजीयन और नियमित निगरानी के लिए तैयार किए गए "लईका चिन्हारी" मोबाइल ऐप का एक दिवसीय राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण आज निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण समग्र शिक्षा की आयुक्त श्रीमती किरण कौशल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त प्रबंध संचालक के. कुमार के नेतृत्व तथा उप संचालक आनंद सारस्वत के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में प्रदेश के सभी 33 जिलों से आए सहायक कार्यक्रम समन्वयक (OoSC नोडल अधिकारी) और तकनीकी रूप से दक्ष DRG सदस्य शामिल हुए।

प्रभारियों की देखरेख में हुआ प्रायोगिक अभ्यास

प्रशिक्षण का संपूर्ण प्रभार एवं प्रशासनिक समन्वय सहायक संचालक भूपेश फाये तथा विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) के प्रोजेक्ट मैनेजर राजकिशोर तिवारी ने संभाला। कार्यशाला का सफल संचालन सहायक कार्यक्रम समन्वयक अतुल कुमार अवस्थी एवं डॉ भूपेंद्र धर दीवान द्वारा किया गया। वहीं, तकनीकी सत्र में डेवलपर क्षितिज सेन एवं दीपक दास महंत ने प्रतिभागियों को ऐप का हैंड्स-ऑन (प्रायोगिक) अभ्यास कराया तथा डेटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार बंजारे ने पंजीयन व्यवस्था संभाली।

मोबाइल पर खुद किया अभ्यास:

कार्यशाला में प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी नहीं दी गई, बल्कि सभी ने अपने मोबाइल पर लाइव डेमो के जरिए ऐप चलाना सीखा। इसमें—

* प्ले स्टोर से "लईका चिन्हारी" ऐप डाउनलोड कर सर्वेक्षकों का पंजीयन करना,

*संकुल समन्वयकों (CAC) द्वारा क्लस्टर आईडी से सत्यापन एवं अप्रूवल देना,

*ड्रॉप बॉक्स में दर्ज बच्चों को खोजना और नए बच्चों की जानकारी दर्ज करना, तथा

*बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।

अब जिलों में दिया जाएगा

राज्य स्तर से प्रशिक्षित यह मास्टर ट्रेनर्स अब अपने-अपने जिलों में जाकर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO), बीआरसी (BRC) और संकुल समन्वयकों (CAC) को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद संकुल स्तर पर संस्था प्रमुखों और स्थानीय सर्वेक्षकों (साक्षरता प्रेरक, मानदेय कार्यकर्ता, अतिथि शिक्षक आदि) को ऐप चलाना सिखाया जाएगा, जिससे सर्वे का काम बिना किसी तकनीकी रुकावट के समय पर पूरा हो सके।

प्रतिभागियों ने भी इस तरह के व्यवहारिक प्रशिक्षण की सराहना की और आश्वस्त किया कि अपने अपने जिलों में भी इसी तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करेंगे

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यही इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

समग्र शिक्षा

राज्य परियोजना कार्यालय

समग्र शिक्षा रायपुर

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts