ब्रेकिंग
सूचना
रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम के समय हल्की और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन दोपहर के समय अभी भी गर्मी और उमस बनी हुई है. 12 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी भी हो चुकी है. मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान सामान्य के अंतर्गत ही है. किसी तरह का कोई नमी का आगमन नहीं होने की वजह से मौसम पूरी तरह से साफ और बादल खुले हुए हैं.
प्रदेश में शुष्क मौसम कंडीशन जारी
मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि पूरे प्रदेश में शुष्क मौसम कंडीशन जारी है. किसी तरह का कोई नमी का आगमन नहीं है. बादल पूरी तरह से साफ है. दोपहर में अधिकतम तापमान भी सामान्य के अंतर्गत ही है.
न्यूनतम तापमान की बात करें तो उत्तर छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. आगामी 24 घंटे तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. लेकिन 24 घंटे के बाद पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट संभावित है. अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आते ही ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होगी- गायत्री कांचीभोटला, मौसम वैज्ञानिक

बुधवार को प्रदेश के शहरों का तापमान
रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री
माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री
बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री
पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री
अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री
दुर्ग का अधिकतम तापमान 32 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री
राजनादगांव का अधिकतम तापमान 32 डिग्री, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया.
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन