Tue, 27 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंगेली / सरगांव : सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

Abhyuday Bharat News / Sat, Oct 10, 2026 / Post views : 167

Share:

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, चन्द्रखुरी (बैतलपुर) में प्राचीन वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के अद्भुत समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला (दिनांक 8-9 अक्टूबर 2026) अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि तथा रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना था।

दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रांत के 16 जिलों के 40 विद्यालयों से आए 190 प्रतिभागी भैया-बहनों, 40 संरक्षक आचार्यों/दीदियों एवं स्थानीय विद्यालय के 50 व्यवस्थापकों सहित कुल 300 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिताओं का विवरण एवं सारांश

इस प्रांतीय मेले में विज्ञान और वैदिक गणित के अंतर्गत शिशु, बाल और किशोर वर्गों में कुल 52 विधाओं पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं:

वैदिक गणित: तीनों वर्गों को मिलाकर कुल 26 विधाएं।

विज्ञान: कुल 26 विधाएं।

मुख्य प्रतियोगिता परिणाम (प्रश्न मंच एवं प्रदर्श):

वैदिक गणित - प्रश्न मंच (शिशु वर्ग):

प्रथम स्थान: मंदरौद (धमतरी)

द्वितीय स्थान: कुम्ही (गरियाबंद)

तृतीय स्थान

पथरिया (मुंगेली)

7 प्रकार के प्रदर्श माडलो में प्रथम स्थान: बालोद, महासमुंद, जांजगीर, बालोद जांजगीर, दुर्ग ।

वैदिक गणित - प्रश्न मंच (बाल वर्ग):

प्रथम स्थान: गरियाबंद

द्वितीय स्थान: धमतरी

तृतीय स्थान: बिलासपुर

प्रदर्श में प्रथम स्थान: गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर, गरियाबंद, बालोद, जारा।

विज्ञान - प्रश्न मंच:

शिशु वर्ग: प्रथम - बालोद जिला, द्वितीय - राजनांदगांव, तृतीय - महासमुंद।

बाल वर्ग: प्रथम - बालोद, द्वितीय -शक्ति , तृतीय - धमतरी।

उद्घाटन एवं समापन सत्र

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव , पुरंदर कश्यप उपस्थित रहे। अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष भोजराम वर्मा ने की तथा मुख्य वक्ता प्रांतीय प्रमुख श्री संतोष निषाद रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय सह-सचिव रामपाल सिंह, पथरिया विद्यालय के व्यवस्थापक निश्चल गुप्ता, सरपंच रामदयाल मंडन तथा बैतलपुर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

9 अक्टूबर को आयोजित समापन सत्र की मुख्य अतिथि सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ की उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या चंदेल रहीं। अध्यक्षता श्री भोजराम वर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू के महंत श्री रामरूप दासजी महात्यागी एवं केदार दीप मदकू के अध्यक्ष श्री जीवन कौशिक ने जीवन में विज्ञान और वैदिक गणित की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। समारोह के अंत में विजेता भैया-बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रांत व जिला समन्वयक पेशीराम साहू, सह-सचिव चंद्रिका वर्मा, समिति सदस्य बुधारु निषाद व दिलेश्वर वर्मा, कार्यक्रम मे सहयोग राशि प्राप्त हुआ

तेजराम वर्मा (तेजराम वस्त्रालय) , दिनेश वर्मा (नीरज किराना दुकान), रामदयाल मंडन सरपंच ग्राम पंचायत चन्द्रखुरी, अन्य अतिथि गण सरगांव विद्यालय के प्राचार्य अनिल वर्मा, संकुल प्रमुख शेषनारायण यादव, प्रधानाचार्य श्रीमती रीता तिवारी, बदरा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अर्जुन चक्रधारी सहित स्थानीय आचार्य, दीदी और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts