ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Tue, Jul 28, 2026 / Post views : 7
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस बदलाव में लखनऊ और प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट सहित गोरखपुर व वाराणसी जोन, अभिसूचना, तकनीकी सेवाएं, सुरक्षा, अग्निशमन, होमगार्ड्स, पुलिस मुख्यालय और भ्रष्टाचार निवारण संगठन जैसे अहम विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं. इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर
तबादला सूची का सबसे चर्चित नाम आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा का रहा. उन्हें सुरक्षा विभाग से स्थानांतरित कर लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है. वहीं अब तक लखनऊ के पुलिस आयुक्त रहे अमरेन्द्र के. सेंगर को पुलिस महानिदेशक (डीजी), अभिसूचना बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
गोरखपुर और वाराणसी जोन में भी बदलाव
सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन को पदोन्नत करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजी), अग्निशमन एवं आपात सेवाएं नियुक्त किया है. इससे पहले वे गोरखपुर जोन में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर कार्यरत थे.
वहीं राम कुमार को एडीजी लॉजिस्टिक्स से स्थानांतरित कर गोरखपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया है. नवीन अरोरा को तकनीकी सेवाओं से वाराणसी जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है. वाराणसी जोन के एडीजी रहे पीयूष मोर्डिया अब प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त होंगे.
कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां
तबादला आदेश के अनुसार भगवान एस. श्रीवास्तव को अभिसूचना विभाग से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं बनाया गया है. वहीं डॉ. संजीव गुप्ता को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के साथ एडीजी लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा धर्मवीर को होमगार्ड्स विभाग से स्थानांतरित कर पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है.
भौगोलिकसंदर्भ
भ्रष्टाचार निवारण और गृह विभाग में भी फेरबदल
सरकार ने मोहित गुप्ता को गृह विभाग के सचिव पद से हटाकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया है. वहीं आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से गृह विभाग का सचिव बनाया गया है.
इसके अलावा विनोद कुमार सिंह को डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से विशेष जांच का आईजी बनाया गया है, जबकि जोगेंद्र कुमार को प्रयागराज पुलिस आयुक्त पद से हटाकर पीटीएस मुरादाबाद का आईजी नियुक्त किया गया है.
वहीं अनूप कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय से आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. आनंद कुमार को पुलिस मुख्यालय में लोक शिकायत प्रकोष्ठ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. खासतौर पर लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नए अधिकारियों की तैनाती पर सभी की नजर रहेगी।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन