Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

Admin / Thu, Sep 12, 2024 / Post views : 290

Share:
ABN Express News 24x7  ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय बिलासपुर - एडीएम  आर.ए. कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले पर्व-गणेश विसर्जन एवं मिलाद-उन-नबी आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। महापौर  रामशरण यादव ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर के गौरवशाली परंपरा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक-दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। एडिशनल एसपी श्री उमेश कश्यप ने कहा कि मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान जुलूस के लिए यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक इंतजाम किए गए हैैैैं। उन्होंने बैठक में सभी से शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर एडीएम ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य,  शेख नजरूद्दीन,  इरशाद अली,  हबीब मेमन,  एस ए कादिर,  सुधीर खण्डेलवाल, सुरेश टण्डन, मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts