Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 164

Share:

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में मछली चोरी को लेकर चली आ रही रंजिश शनिवार रात खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह पर हमला कर दिया। इस हमले में तीरिथ यादव की मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक को टक्कर मारकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह खुंटाघाट बांध के पास चौकीदारी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से कर्रा से खुंटाघाट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गोलू धीवर, अनीश धीवर समेत करीब आधा दर्जन लोग सफेद रंग की स्कॉर्पियो जैसी गाड़ी से पहुंचे और उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।

बाइक से गिरने के बाद आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस बीच तीरिथ यादव जान बचाने के लिए खेत की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर उसे दौड़ाकर पीटा। वहीं श्याम सिंह किसी तरह वहां से भाग निकला और अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मछली चोरी का वीडियो बना विवाद की वजह

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले तीरिथ यादव ने कथित तौर पर गोलू धीवर को मछली चोरी करते हुए पकड़ लिया था और उसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि गोलू धीवर ने तीरिथ का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था, जिसकी शिकायत थाने में भी की गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। बताया जाता है कि समझौते के तहत मोबाइल बनवाने के लिए गोलू धीवर ने एक हजार रुपये भी दिए थे। हालांकि, इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा।

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते शनिवार रात तीरिथ यादव पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Tags :

क्राइम न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts