Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: वन अधिकार पत्र की भूमि का भी हो सकेगा नामांतरण, बंटवारा

Admin / Mon, Jul 22, 2024 / Post views : 312

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 मुख्यमंत्री जनदर्शन के आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण कलेक्टर ने टीएल बैठक में की लंबित प्रकरणों की समीक्षा बिलासपुर । वन अधिकार पत्र के तहत धारित वनभूमि का भी नामांतरण एवं बंटवारा राजस्व भूमि की तरह हो सकेगा। अब तक इस तरह की व्यवस्था नहीं थीं। राज्य सरकार ने वनवासियों के हित में इस आशय का निर्णय लिया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में इस आशय की जानकारी दी। इस कार्य के लिए रेंज अफसर को राजस्व तहसीलदार की तरह अधिकार रहेगा। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुए इनकी तेजी से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। पिछले दो जनदर्शन से विभिन्न प्रकार के 81 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इन आवेदनों का सार्थक निराकरण कर सूचित करने को कहा है। उन्होंने बैठक में खेती किसानी के काम-काज की प्रगति की जानकारी ली। उप संचालक कृषि ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत बोआई एवं 50 प्रतिशत रोपाई का काम पूर्ण हो चुका है। खाद-बीज और कृषि दवाई की कोई कमी नहीं है। कलेक्टर ने अनिश्चितता को देखते हुए किसानों को फसल बीमा करा लेने की अपील की है। कलेक्टर ने बैठक में मौसमी बीमारियों के ताजा हालात की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल आंगनबाड़ी में यदि किसी बच्चें को बुखार अथवा कोई बीमारी की जानकारी मिलती है। तो उनके पालकों को बुलाकर पहले उनका इलाज कराएं, उसके बाद घर भेंजे। उन्हें बिना इलाज कराए घर नहीं भेजना है। कलेक्टर की अपील पर बिलासपुर के डॉ. सिहारे ने मलेरिया एवं डायरिया पीड़ित बच्चों के मुफ्त इलाज की पेशकश की है। कलेक्टर ने उन्हें धन्यवाद दिया। शरण ने जागरूकता चौपाल लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। सर्विलेंस भी जारी रहेगा। क्योंकि मच्छर के काटने के 10 से 14 दिन बाद इसके लक्षण प्रकट होते हैं। डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने स्थानीय वन उत्पादों के बारे में प्रस्तुतिकरण देकर सरकारी विभागों से इसे क्रय करने का अनुरोध किया। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts