ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Sat, Sep 14, 2024 / Post views : 210
ABN EXPRESS NEWS 24x7
बिलासपुर - पचपेड़ी पुलिस ने होटल की आड़ में अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही किया है |
आरोपी के कब्जे से कच्ची शराब 84 लीटर एवम 100 नग देशी प्लेन शराब ( 18 लीटर 5 पाव गोवा शराब) कुल 102-9 लीटर जुमला कीमती 35850 रू. एवम बिक्री रकम 8200 रूपये जप्त किया है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही करने के निर्देशानुसार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना पचपेड़ी एवम सहायता केंद्र मल्हार से टीम तैयार कर दिनांक 13-09-2024 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मानिक चौरी में आरोपी जोगी नायक पिता अर्जुन नायक निवासी मानिक चौरी अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से देशी ,oa महुआ शराब बिक्री करते और कब्जे में भारी मात्रा में देशी एवम महुआ शराब रखे पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।
इस कार्यवाही में एसआई भावेश शेंडे, एएसआई शिव साहू, प्र0 आर लक्षमण सिंह] आर कन्हैया मरावी एवम सहायता केंद्र मल्हार के स्टाफ का विशेष योगदान रहा.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन