Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्याएं

Admin / Mon, Jul 22, 2024 / Post views : 302

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त कलेेक्टर एस.एस. दुबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
   साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के ग्राम नवागांव मोहदा निवासी ओमकार जायसवाल ने आवेदन देकर बताया कि नवागांव मोहदा से पोड़ी मोहदा मुख्य मार्ग से अंदर 1 किलोमीटर की सड़क में बरसात के दिनों में स्कूली छात्र-छात्राओं, कामकाजी मजदूरों एवं राहगीरों को काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पक्की सड़क बनवाने की मांग की। इस मामले को पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता देखेंगे। मस्तूरी निवासी गजानंद प्रसाद राठौर ने बताया कि आरटीई के तहत उनकी पुत्री अर्पिता राठौर का एडमिशन होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा पूरी फीस वसूली गई। आवेदन डीईओ बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंधी की सरपंच श्रीमती कलिन्द्री वर्मा ने बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने पर ग्रामवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और पाइप लाईन बिछाने के नाम पर जगह-जगह गड्ढे खोदकर खुला छोड़ दिए जाने की उन्होंने शिकायत की। मामले को पीएचई विभाग को सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
  बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमतरी की सरपंच शहन गेंदले ने ग्राम लिमतरी के आश्रित गांव फदहा में  ट्रांसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों और किसानों को पावर पम्प बार-बार बंद होने से फसलों को पानी नहीं मिलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को बिजली विभाग को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है। ग्राम एरमसाही के ग्रामीणों ने बाजार से डबरीपारा तक रोड बनाने की गुहार कलेक्टर से लगाई। इस मामले को सीईओ जिला पंचायत देखेंगे। खमतराई निवासी श्री लक्ष्मण साहू ने मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि स्वीकृत कराने की गुहार लगाई। आवेदन समाज कल्याण विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts