Wed, 13 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: छत्तसीगढ़ के 4 राक्षस: प्रिंसिपल-टीचर और हेडमास्टर, 11वीं की छात्रा से किया रेप

Admin / Wed, Nov 27, 2024 / Post views : 198

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

एमसीबी जिले में 11वीं की छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल, लेक्चरर, हेडमास्टर और डिप्टी रेंजर ने गैंगरेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले से ऐसी शर्मनाक खबर सामने आई है, जिसने शिक्षक जैसे गरिमायी पद को कलंकित कर दिया है। यहां 11वीं की छात्रा से स्कूल के प्रिंसिपल, लेक्चरर, हेडमास्टर और डिप्टी रेंजर ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं इन दरिदों ने पीड़ित बच्ची का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करके दोबारा यह हैवानियत की। वहीं पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।
न्यायालय से जेल भेजे गए गैंगरेप के चारों आरोपी। - Dainik Bhaskar

परीक्षा में अच्छे नंबर के बहाने छात्रा को घर ले गए टीचर

दरअसल, यह घटना एमसीबी जिले के जनकपुर थाना इलाके का है। जिसे दरिदों ने 15 नंबवर को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि नाबलिग लड़की पास की दुकान पर फोटो कॉपी कराने के लिए पहुंची थी। जहां उसे स्कूल के हेडमास्टर रावेन्द्र कुशवाहा (48) मिले, वह उसे पढ़ाई करवाने के बहाने अपने साथ ले गए...कहा वह उसे अच्छे से गाइड करेंगे, जिससे उसके परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे। आरोपी उसे अपनी कार में बैठाकर लेक्चरर कुशल सिंह परिहार (50) के घर ले गए और फिर देवगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल अशोक कुशवाहा (55) को बुला लिया। कुछ देर बाद डिप्टी रेंजर भी आ गया। चारों ने मासूम के साथ बारी-बारी हैवानियत की।

छात्रा का एक सप्ताह बाद दूसरी बार दरिंदों ने किया गैंगरेप

बता दें कि गैंगरेप करते वक्त आरोपियों ने एक वीडियो भी बनाया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर चारों ने 22 नवंबर की शाम फिर गैंगरेप किया। बताया जाता है कि पीड़िता इस दौरान पास की दुकान में सामान लेने जा रही थी, तब कुशल सिंह परिहार उसे रास्ते में मिल गया और उसे धमकी देकर अपनी बाइक पर बैठाया और डिप्टी रेंजर बनवारी सिंह के घर ले गया, जहां ब्लैकमेल करके उसका दोबारा छात्रा से गैंगरेप किया।

एसपी-टीआई ने लिया एक्शन और विभाग ने किया निलंबित

दो बार गैंगरेप के बाद छात्रा काफी डरी-सहमी थी, कुछ दिन तो उसने किसी से कोई बात नहीं की और गुमसुम रहने लगी। फिर अपनी मां को जब पूरी आप-बीती बताई उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ 26 नवंबर को जनकपुर थाने पहुंची और चारों के खिलाफ दुष्कर्म मामला दर्ज कराया। मामले पर जिले के एसपी चंद्रमोहन सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना अधिकारी को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। इसेक बाद जनकपुर थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने मामले को गंभीरता से लिया और आनन-फानन में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी लेते हुए विभाग ने चारों को नौकरी से निलंबित कर दिया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts