Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: मुंगेली ll सरगांव थाना क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थल मदकूदीप मेले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई

Share:

ABN Express News 24x7 

छेरछेरा पर्व के दिन मदकूदीप में विशाल मेले का आयोजन होता है जिसमें लाखों की संख्या में दर्शनार्थी मेला घूमने आते इस बीच सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी की वजह से इस तरह की घटना घटित होना बड़ी दुख की बात है 

बिलासपुर - मुंगेली। मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मदकू दीप मेले में सोमवार रात एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान करन यादव, निवासी किरना के रूप में हुई है। यह घटना तब घटी जब करन मेला घूमने के लिए मदकू दीप आया था और वहां कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, और इस दौरान आरोपियों ने करन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। मृतक के परिजनों ने एक वीडियो/भी जारी किया है, जिसमें लगभग दस-पंद्रह लोगों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट करने और उसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला करने का दावा किया गया है। इस वीडियो ने पूरी घटना को और अधिक गंभीर बना दिया है। 

मृतक करन यादव के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। परिजनों का यह भी कहना है कि इस प्रकार की घटना मेला स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती न होने के कारण हुई। उन्होंने मांग की है कि आगामी समय में मेला आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

यह घटना मदकू दीप मेला की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। हजारों लोग हर साल इस मेले में भाग लेते हैं, लेकिन इस प्रकार की घटना ने आयोजकों और प्रशासन की ओर से मेले की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। मेला में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती न होने की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ा चुनौती बन चुकी हैं।

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन मृतक के परिवार और समाज के अन्य वर्गों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को देखते हुए पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब यह देखना होगा कि पुलिस जल्दी आरोपियों को पकड़ने में सक्षम होती है या नहीं और क्या मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार किया जाता है।

इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को और अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बिना ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे मेला स्थल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

https://youtube.com/shorts/6l6YSIdRZ5c?si=dW4mgdbEJyHDfcGX

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts