Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आगमन: पुरातात्विक स्थल का भ्रमण

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 सरगांव - श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप, जो अपनी पुरातात्विक, धार्मिक और जैव-विविधता के लिए प्रसिद्ध है, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री,  टंकराम वर्मा का आगमन हुआ। उनके द्वारा द्वीप क्षेत्र का भ्रमण कर इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। द्वीप के 18 मंदिरों ,श्री गणेश मंदिर,धूमनाथ, राधाकृष्ण मंदिर एवं पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया और वहाँ की धार्मिक परंपराओं तथा जैव-विविधता के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने रामाश्रय में संत रामरूपदास महात्यागी से आशीर्वाद प्राप्त कर इस पवित्र स्थल की धार्मिक महत्ता को और अधिक समझा।

इस अवसर पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति के पदाधिकारी जीवन लाल कौशिक, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, मनीष साहू, डब्लू सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भरोसा राम ठाकुर और नायब तहसीलदार शशि नायक, जिला खेल अधिकारी पाल, थाना प्रभारी, थाना सरगांव उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा द्वीप के विकास हेतु 50 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा करते हुए अनुविभागीय अधिकारी को कार्य का स्टीमेट तैयार करवाने हेतु निर्देशित किया।

इस मौके पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी भारी संख्या में उपस्थित होकर मंत्री जी का स्वागत किया और उनकी इस यात्रा को सफल बनाने में योगदान दिया। इस यात्रा से श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को और अधिक पहचान मिलेगी और इसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts