Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

छत्तीसगढ़ न्यूज : सीएम की बड़ी घोषणा, बोर्ड परीक्षा के टॉपर छात्रों को 1 लाख रुपये का मिलेगा इनाम, जारी हुआ है 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 30, 2026 / Post views : 291

Share:

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बोर्ड परीक्षा के टॉपरों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि राज्य के टॉपर छात्र-छात्राओं को 1 लाख का इनाम मिलेगा।

CG Board Toppers

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। सीएम साय ने रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में जो छात्र टॉपर है, उन्हें शासन की ओर से एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


सीएम ने कहा- नतीजे शानदार रहे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खास है, छत्तीसगढ़ में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए विद्यार्थियों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, और ये नतीजे बहुत ही शानदार रहे हैं। हाई स्कूल का परिणाम 77.15 प्रतिशत रहा है, जबकि हायर सेकेंडरी का परिणाम 83.04 प्रतिशत रहा है। सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मैं उनके माता-पिता और शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि यह बेहतरीन परिणाम सभी की कड़ी मेहनत से ही संभव हो पाया है।

सीएम ने कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी

एक्स पोस्ट में सीएम ने लिखा कि बोर्ड परीक्षाओं में विशेष रूप से बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बाजी मारी है, जो उनके आत्मविश्वास, परिश्रम और बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के छात्रों का प्रावीण्य सूची में स्थान बनाना यह दर्शाता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता और समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण है।


मेहनत और लग्न बनाती है सफल

सीएम ने कहा- यह सफलता हमारे बच्चों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। आप सभी न केवल अपने परिवार का गौरव हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ और देश के नव निर्माण की मजबूत शक्ति भी हैं। आपका परिश्रम और आपकी उपलब्धियां विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को और मजबूत करेंगी। उन्होंने लिखा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाया है, वे निराश न हों। आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करते रहें। आपकी मेहनत और लगन निश्चित ही आपको सफल बनाएगी।

  • सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा

  • कहा- टॉपरों को मिलेगी 1 लाख की प्रोत्साहन राशि

  • बुधवार को जारी हुआ है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

  • फेल होने वाले छात्रों से कहा- निराश मत होना



फेल विद्यार्थी निराश नहीं हों

डेप्युटी सीएम अरुण साव ने 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों। अगली बार पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts