Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: यूरोप की सबसे ऊँची चोटी पर बिलासपुर की बेटी ने लहराया तिरंगा

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
यूरोप की सबसे ऊँची चोटी पर बिलासपुर की बेटी ने लहराया तिरंगा
बिलासपुर- यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी पर बिलासपुर की बेटी सुश्री निशा यादव ने तिरंगा लहराया।
वापस आकर आज कलेक्टर श्री अवनीश शरण से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
कलेक्टर ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एलब्रुस 5 हजार 642 मीटर फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सुश्री निशा ने कलेक्टर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप के सहयोग से ही यह संभव हो पाया।
सुश्री निशा यादव ने बताया कि 13 जुलाई को वे रात में अपने इस मिशन के लिए आगे बढ़ी और सुबह 9 बजे माउन्ट एलब्रुस पर फतह पाई। लगातार 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि कलेक्टरअवनीश शरण की संवेदनशील पहल के चलते ही उनका यह सपना पूरा हो पाया। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी। कलेक्टर ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और उन्हें सीएसआर मद से आर्थिक मदद दिलवाई और अपनी शुभकामनाओं के साथ उनका हौसला बढ़ाया। वे कहती है कि इस मदद के चलते ही इस पर्वत विजय का संकल्प पूरा हो सका। यह मेरे लिए गौरवशाली उपलब्धि है इसके लिए मै कलेक्टर महोदय की सदैव आभारी रहूंगी। सुश्री निशा यादव ऑटो रिक्शा चालक श्री श्याम कार्तिक यादव की सुपुत्री हैं। इसके पहले उन्होंने उत्तराखंड में नैनीताल की सबसे ऊँची चोटी नैनापिक 8 हजार 522 फीट,  उत्तराखंड में केदारकंठ 12 हजार 500 फीट, अरूणाचल प्रदेश में गोरीचेन ग्लेशियर 22 हजार 500 फीट, छत्तीसगढ़ के सबसे ऊँचे पर्वत गौरालाटा 900 मीटर पर भी फतह हासिल की है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts