जिले के नगरीय निकायों को 16 करोड रू. के विकास कार्यो की सौगात
उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य एवं वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में जिले के नगरीय निकायों को लगभग 16 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्रदान की गई। जिसमें नगर पालिक निगम कोरबा के 12 करोड़ 80 लाख 38 हजार रूपये की लागत वाले 20 विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण, नगर पालिका दीपका के 1.54 लाख 34 हजार रूपये की लागत के 03 विकास कार्यो, नगर पंचायत पाली के 01 करोड 26 लाख 28 हजार रूपये की लागत वाले 03 विकास कार्यो तथा नगर पंचायत छुरी के 10 लाख 25 हजार रूपये की लागत के 01 विकास कार्य शामिल है।
-
हितग्राहियों को मिली पक्के मकान की चाबी
-
10 हितग्राहियों को मिला वन अधिकार पट्टा
आवासमित्रों को भी सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
समाचार : अनिल बघेल, कोरबा
ABN EXPRESS NEWS 24x7