ब्रेकिंग
सूचना
ABN EXPRESS 24x7 NEWS
रायपुर: कानून व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने पांच लेयर में बैरिकेड्स लगाए थे। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का उपयोग किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी।
छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई . पंडरी से विधानसभा जाने का रास्ता छावनी में तब्दील हो गया
त्तीसगढ़विधानसभा मानसून सत्र चल रहा है. सत्र का तीसरा दिन . लेकिन सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी ने राज्य में लूट हत्या अपहरण और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में एक दिवसीय प्रदर्शन और विधानसभा घेराव का आयोजन किया है. कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने रायपुर शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए.पंडरी टू विधानसभा रोड पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा
रायपुर शहर में पंडरी से विधानसभा जाने वाले सड़क को पूरे तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था . पंडरी के अवंती बाई चौक पर पुलिस ने बैरिकेड कर दिया. बांस बल्ली लगा करके रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया . साथ ही वाटर कैनन और पुलिस बल की तैनाती की गई. अवंती बाई चौक पर तीन अतिरिक्त नगर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई . 200 से ज्यादा पुलिस बल सिर्फ चौराहे पर तैनात किए गए पंडरी से विधानसभा सड़क का परिचालन पूरे तौर पर बंद रहा . कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर के पुलिस का इंतजाम इतना जबरदस्त रहा कि कांग्रेस का कार्यक्रम शुरू भी नहीं हुआ और पूरे शहर में पुलिसिया व्यवस्था ने जाम लगवा दिया. एक दो जो जगह नहीं कामों में सभी सड़कों की हालत ऐसी ही हो गई.बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठे सवाल पर रायपुर में विधिवत व्यवस्था बनाने में उतरी छत्तीसगढ़ पुलिस की कर प्रणाली गजब की रही. जिन आदेशों को पहले पुलिस ने जारी किया उन्हें आदेशों की बाद में धज्जियां उड़ा दी गई. रायपुर पुलिस द्वारा जारी किए गए निर्देश में यह कहा गया था कि विधानसभा में मोवा की तरफ से आने वाले लोग अवंती बाई चौक से बाएं तरफ शंकर नगर चौक होकर जा सकते हैं लेकिन 10:00 बजे के बाद अचानक से यह पूरी व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई. मोवा के पहले वाले चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी और वहां पर एक एसपी और दो सीसी स्टार के पदाधिकारी की तैनाती कर दी गई. आलम यह हुआ कि बलोदा बाजार से आने वाले लोगों को शंकर नगर चौक के लिए मोड़ दिया गया जिस पर लंबा जाम लग गया.पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार पंडरी और अवंती बाई चौक को पूरे तौर पर रोका जाएगा लेकिन निर्देश में यह भी दिया गया था कि मोवा ओवरब्रिज से जो लोग आएंगे उन्हें शंकर नगर चौक तक जाने दिया जाएगा लेकिन उसके बाद इसे यातायात व्यवस्था को भी परिवर्तित कर दिया गया.
छत्तीसगढ़ सरकार सिर्फ बयानबाजी में माहिर:
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी रायपुर पहुंचे. उन्होंने कहा "प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'विधानसभा घेराव' का आह्वान किया है. आज पूरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. जिस तरह से हर दिन घटनाएं हो रही हैं, अपराध आसमान छू रहे हैं, ऐसी घटनाएं जो पहले कभी इस प्रदेश में नहीं होती थीं, वो हो रही हैं. कानून व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है और मुझे लगता है कि सरकार का ध्यान शासन पर नहीं है, उनका ध्यान सिर्फ विपक्ष को निशाना बनाने, कांग्रेस के लोगों को परेशान करने पर है.
बजट में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा: यूनियन बजट को लेकर सचिन पायलट ने कहा बजट में छत्तीसगढ़ राज्य को क्या मिला?...मुख्य विपक्षी दल होने के नाते हम जनता की आवाज उठाने के लिए उन मांगों को लेकर सरकार को जगाना चाहते हैं..मुझे लगता है कि यहां की सरकार रायपुर से नहीं चल रही है, वो दिल्ली से चल रही है. यहां राज्य स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है...
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन