Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा तोहफा, IPS कैडर में 11 पदों की बढ़ोतरी

Share:

छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ा प्रशासनिक तोहफा मिला है। राज्य को आईपीएस कैडर में 11 पदों की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब कुल संख्या 142 से बढ़कर 153 हो गई है। यह जानकारी 21 मई को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की गई है। इस फैसले से जहां राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी प्रमोशन का रास्ता खुलेगा।

अंतिम बार 2017 में कैडर रिवीजन किया गया था, जिसमें साइबर क्राइम यूनिट, राज्य इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) और नए जिलों जैसे जीपीएम, सक्ती, मोहला-मानपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और खैरागढ़ में एसपी के पद बनाए गए थे। नए संशोधन के बाद आरआर (Regular Recruit) की संख्या 99 से बढ़ाकर 109 कर दी गई है, जबकि राज्य पुलिस सेवा कैडर 43 से बढ़ाकर 46 किया गया है। इसका सीधा लाभ उन अधिकारियों को मिलेगा जो लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ गठन के बाद अब तक तीन बार कैडर रिवीजन किया गया है। पहला रिवीजन 30 जनवरी 2004 को हुआ था, जिसमें 81 पद स्वीकृत किए गए थे। दूसरा रिवीजन 2010 में हुआ और तीसरा 2017 में, जिसमें कैडर की संख्या 142 हो गई थी। अब चौथी बार हुए इस कैडर विस्तार से नए जिलों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सकेगी। यह फैसला छत्तीसगढ़ आईपीएस कैडर बढ़ोतरी की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ कानून व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि प्रशासनिक मजबूती भी बढ़ेगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts