Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: ईडी ने सूर्यकांत की 49.73 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

Share:

रायपुर में ईडी ने कोयला घोटाले में शामिल सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य की 49.73 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। जांच में पाया गया कि 2020-22 के बीच कोयला ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली कर 540 करोड़ रुपये जुटाए गए। अब तक 270 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।

  1. ईडी ने 49.73 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की।

  2. 2020-22 के बीच 540 करोड़ रुपये की अवैध वसूली।

  3. रकम का इस्तेमाल रिश्वत और चुनाव खर्च में हुआ।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर 49.73 करोड़ रुपये मूल्य की 100 से अधिक चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। ये संपत्तियां अवैध कोयला लेवी घोटाले में शामिल सूर्यकांत तिवारी और अन्य के नाम पर थी। कुर्क की गई संपत्तियों में बैंक बैलेंस, वाहन, नकदी, गहने और जमीन शामिल है।

ईडी की जांच के अनुसार, एक निजी व्यक्तियों का समूह, जिसमें राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों का भी सहयोग था, जो कोयला ट्रांसपोर्टरों से जबरन वसूली कर रहा था।इस वसूली की दर जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच प्रति टन कोयले की ढुलाई पर 25 रुपये थी। इस अवधि के दौरान वसूली गई कुल रकम लगभग 540 करोड़ रुपये थी, जो छत्तीसगढ़ के कोयला ट्रांसपोर्टरों से इकट्ठी की गई।

चुनाव में खर्च की गई कमिशन की राशि

ईडी ने अपने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि कोल लेवी से आने वाले रुपये को इस्तेमाल सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत देने के लिए किया गया था। साथ ही इसका का कुछ हिस्सा चुनावों में भी खर्च किया गया था। बाकि राशि से चल और अचल संपत्तियों खरीदी गई।

इनकी संपत्ति कुर्क की गई है

प्रेस नोट जारी कर बताया है कि ईडी ने बताया कि लगभग 55.37 करोड़ रुपये की कई चल और अचल संपत्तियां जब्त की हैं।

ये संपत्ति निलंबित जेल में बंद आइएएस रानू साहू, निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेट की उप सचिव राज्य प्रशासनिक सेवा आधिकारी सौम्या चौरसिया, तत्कालीन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के ओएसडी जय प्रकाश मौर्य, कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल, राम प्रताप सिंह, विनोद तिवारी, पूर्व विधायक चंद्र देव प्रसाद राय और भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव की है।

11 आरोपित जेल में बंद, अब तक 270 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले में अब तक 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। विशेष अदालत (पीएमएलए) में 26 आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ तीन अभियोजन शिकायतें दायर की गई हैं, जिनका अदालत ने संज्ञान लिया है। ईडी ने आरोपितों की अब तक 270 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

   

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts