Wed, 13 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: गैंती-गैंग ने 25 घरों से की सवा करोड़ की चोरी:रायपुर में बिना रेकी घरों में घुसते, बिलासपुर-मुंगेली के चोर गैंती से तोड़ते थे ताला

Admin / Sat, Dec 7, 2024 / Post views : 190

Share:
ABN Express News 24x7  रायपुर में पिछले 7 महीनों में करीब 25 घरों में सवा करोड़ रुपए की चोरी हुई है। मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 चोर, 3 ज्वेलर्स के अलावा 5 व्यक्ति चोरी के माल को खपाने के लिए मीडिएटर थे। बिलासपुर-मुंगेली के लड़कों ने गैंती-गैंग बनाया था। बिना रेकी सुनसान घरों में चोरी करते थे। गैंती से ही ताला तोड़ते थे।
  • रायपुर IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह के निर्देश पर क्राइम ASP और DSP ने शातिर चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। जिसमें उन पुलिसवालों को शामिल किया गया, जो चोरी के अलग-अलग वारदातों से एक खास पैटर्न खोज निकालने में माहिर हैं।
  • एंटी क्राइम यूनिट की पुलिस टीम ने मार्च 2024 से सितम्बर 2024 में यानी 7 महीनों में रायपुर के मुजगहन, विधानसभा, तिल्दा नेवरा और मंदिर हसौद जैसे आउटर थानों में हुई चोरी की वारदातों की जांच शुरू की। इन इलाकों के आवासीय कॉलोनी में सिलसिलेवार तरीके से 25 घरों में चोरी हुई थी।
सभी घरों में लाल गैंती (कुदारी) से ताला टूटा
  • पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि, घरों में जो ताले तोड़े गए उनमें लाल रंग के पेंट के निशान थे। जो तोड़ते समय ताले में चिपक गए थे। पुलिस को शक हुआ कि सभी चोरी किसी एक गैंग ने ही की है। वारदात वाली जगह के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी भी नजर आया। उसने हाथ में गैंती पकड़ा था। चेहरा दिखने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट
रायपुर में लिया था किराए का घर
  • पुलिस को तकनीकी एनालिसिस और CCTV के आधार पर पता चला कि, आरोपियों ने रायपुर में एक किराए के घर पर अपना ठिकाना बना रखा है। फिर पुलिस ने रेड मारकर बिलासपुर निवासी सृजन शर्मा को अरेस्ट किया। सृजन एक शातिर चोर और इस गैंग का मास्टरमाइंड है।
  • उस पर एक दर्जन से ज्यादा चोरी के मामले हैं। वो जेल भी जा चुका है। उसने मध्यप्रदेश और ओडिशा के चोर गैंग की तरह छत्तीसगढ़ के ही लोकल अपराधी किस्म के लड़कों को इकट्ठे कर खुद का गिरोह बनाया।
  • वो मुंगेली निवासी शफीक मोहम्मद और उमेश उपाध्याय के साथ घरों में घुसता था। उसने दोनों को ताला तोड़ने और चालाकी से चोरी करने की ट्रेनिंग भी दी थी। पुलिस ने शफीक और उमेश को भी अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने बताया घर चुनने का पैटर्न
  • पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की। तो पता चला कि आरोपियों ने 25 घरों में चोरी करने से पहले कहीं पर भी रेकी नहीं की थी। तीनों आरोपी आउटर के कॉलोनियों में बाइक से पहुंचते थे।
  • गाड़ी दूर में खड़ी कर गैंती लेकर एक-एक घर को छानने थे। जिन घरों पर ताला लटका होता था, वहां गैंती से ताला तोड़कर अंदर घुसते थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं रहता था कि ये किसका घर है और अंदर कितना माल हो सकता है।
अलमारियों से उड़ाए लाखों रुपए के गहने
  • आरोपी सृजन ने शफीक और उमेश के साथ मिलकर घरों के आलमारी और लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश की चोरियां की। इन्होंने सबसे बड़ा हाथ विधानसभा थाने इलाके के एक घर पर 10 लाख रुपए का मारा था। विधानसभा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने 9 चोरी की। वहीं मुजगहन थाना क्षेत्र में 12 चोरियां की। इसके अलावा मंदिर हसौद और तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के कॉलोनी में दो-दो घरों में वारदात की।
सुनारों ने 15 हजार रुपए तोला में खरीदा सोना, अब गिरफ्तार
  • शातिर गैंती गिरोह में सुनार भी शामिल थे। जो चोरी के जेवरातों को 15 हजार तोला में खरीदकर इन्हें गला देते थे। पुलिस का कहना है कि ज्वेलर्स जानते थे कि माल चोरी का है। इस वजह से चोरों को कम पैसे देते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले तीन ज्वेलर्स दुकानों के मालिक को भी गिरफ्तार किया है।
  • गैंती-गैंग ने 25 घरों से की सवा करोड़ की चोरी:रायपुर में बिना रेकी घरों में घुसते, बिलासपुर-मुंगेली के चोर गैंती से तोड़ते थे ताला
रायपुर IG अमरेश मिश्रा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पीछे में खड़े पुलिस के अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपी।
  • रायपुर में पिछले 7 महीनों में करीब 25 घरों में सवा करोड़ रुपए की चोरी हुई है। मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 चोर, 3 ज्वेलर्स के अलावा 5 व्यक्ति चोरी के माल को खपाने के लिए मीडिएटर थे। बिलासपुर-मुंगेली के लड़कों ने गैंती-गैंग बनाया था। बिना रेकी सुनसान घरों में चोरी करते थे। गैंती से ही ताला तोड़ते थे।
  • रायपुर IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह के निर्देश पर क्राइम ASP और DSP ने शातिर चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। जिसमें उन पुलिसवालों को शामिल किया गया, जो चोरी के अलग-अलग वारदातों से एक खास पैटर्न खोज निकालने में माहिर हैं।
  • एंटी क्राइम यूनिट की पुलिस टीम ने मार्च 2024 से सितम्बर 2024 में यानी 7 महीनों में रायपुर के मुजगहन, विधानसभा, तिल्दा नेवरा और मंदिर हसौद जैसे आउटर थानों में हुई चोरी की वारदातों की जांच शुरू की। इन इलाकों के आवासीय कॉलोनी में सिलसिलेवार तरीके से 25 घरों में चोरी हुई थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो गैंती (कुदारी) बरामद की है। आरोपी लाल रंग की गैंती का उपयोग करते थे। 
  • पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि, घरों में जो ताले तोड़े गए उनमें लाल रंग के पेंट के निशान थे। जो तोड़ते समय ताले में चिपक गए थे। पुलिस को शक हुआ कि सभी चोरी किसी एक गैंग ने ही की है। वारदात वाली जगह के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी भी नजर आया। उसने हाथ में गैंती पकड़ा था। चेहरा दिखने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
रायपुर में लिया था किराए का घर
  • पुलिस को तकनीकी एनालिसिस और CCTV के आधार पर पता चला कि, आरोपियों ने रायपुर में एक किराए के घर पर अपना ठिकाना बना रखा है। फिर पुलिस ने रेड मारकर बिलासपुर निवासी सृजन शर्मा को अरेस्ट किया। सृजन एक शातिर चोर और इस गैंग का मास्टरमाइंड है।
  • उस पर एक दर्जन से ज्यादा चोरी के मामले हैं। वो जेल भी जा चुका है। उसने मध्यप्रदेश और ओडिशा के चोर गैंग की तरह छत्तीसगढ़ के ही लोकल अपराधी किस्म के लड़कों को इकट्ठे कर खुद का गिरोह बनाया।
  • वो मुंगेली निवासी शफीक मोहम्मद और उमेश उपाध्याय के साथ घरों में घुसता था। उसने दोनों को ताला तोड़ने और चालाकी से चोरी करने की ट्रेनिंग भी दी थी। पुलिस ने शफीक और उमेश को भी अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने बताया घर चुनने का पैटर्न
  • पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की। तो पता चला कि आरोपियों ने 25 घरों में चोरी करने से पहले कहीं पर भी रेकी नहीं की थी। तीनों आरोपी आउटर के कॉलोनियों में बाइक से पहुंचते थे।
  • गाड़ी दूर में खड़ी कर गैंती लेकर एक-एक घर को छानने थे। जिन घरों पर ताला लटका होता था, वहां गैंती से ताला तोड़कर अंदर घुसते थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं रहता था कि ये किसका घर है और अंदर कितना माल हो सकता है।
  • पुलिस ने फिलहाल 35 लाख रुपए के सोने चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपियों ने एक करोड़ 20 लाख रुपए का माल चोरी किया था। पुलिस ने फिलहाल 35 लाख रुपए के सोने चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपियों ने एक करोड़ 20 लाख रुपए का माल चोरी किया था।
अलमारियों से उड़ाए लाखों रुपए के गहने
  • आरोपी सृजन ने शफीक और उमेश के साथ मिलकर घरों के आलमारी और लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश की चोरियां की। इन्होंने सबसे बड़ा हाथ विधानसभा थाने इलाके के एक घर पर 10 लाख रुपए का मारा था। विधानसभा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने 9 चोरी की। वहीं मुजगहन थाना क्षेत्र में 12 चोरियां की। इसके अलावा मंदिर हसौद और तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के कॉलोनी में दो-दो घरों में वारदात की।
सुनारों ने 15 हजार रुपए तोला में खरीदा सोना, अब गिरफ्तार
  • शातिर गैंती गिरोह में सुनार भी शामिल थे। जो चोरी के जेवरातों को 15 हजार तोला में खरीदकर इन्हें गला देते थे। पुलिस का कहना है कि ज्वेलर्स जानते थे कि माल चोरी का है। इस वजह से चोरों को कम पैसे देते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले तीन ज्वेलर्स दुकानों के मालिक को भी गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने आरोपियों के पास से 316 ग्राम गोल्ड, करीब 3 किलो चांदी, पांच मोबाइल और दो बाइक बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने अब तक 35 लाख रुपए का माल जब्त किया है। लेकिन पुलिस के मुताबिक, चोरी का कुल माल करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए का है, जो अलग-अलग फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखा हुआ है। पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद रिकवरी प्रोसेस करेगी।
आरोपियों के नाम
  • सृजन शर्मा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सरकंडा खमतराई बिलासपुर।
  • उमेश उपाध्याय, उम्र 26 वर्ष, निवासी कालीमाई वार्ड हर्रीपारा जिला मुंगेली।
  • शफीक मोहम्मद उम्र 25 वर्ष, निवासी कालीमाई वार्ड हर्रीपारा जिला मुंगेली।
माल खपाने वाले सह-आरोपी
  • हर्ष कुमार बंजारे उर्फ गोविंदा 18 साल, निवासी विनोबा भावे नगर जैतखाम थाना मुंगेली बिलासपुर।
  • मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी उम्र 40 साल, निवासी बशीर खान वार्ड पंडरिया रोड मुंगेली बिलासपुर।
  • मेवा लाल कश्यप उम्र 43 साल, निवासी कपसिया कला थाना कोटा जिला बिलासपुर।
  • हेमंत कश्यप उम्र 33 साल, निवासी परसा कांपा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।
  • कमलजीत कश्यप उर्फ जीतू उम्र 30 साल, निवासी निकारबंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।
प्रकरण में संलिप्त ज्वेलर्स
  • जय कुमार सोनी उम्र 42 साल, निवासी थाना मुंगेली बिलासपुर।
  • राजेश कुमार सोनी उम्र 35 साल, निवासी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर
  • भूषण कुमार देवांगन उम्र 35 साल, निवासी बिरगांव थाना उरला रायपुर।
 
Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts