Fri, 30 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’

’सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत’

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: शराब के नशे में किया ऐसा इशारा, खुल गया गहरा राज… चार साल बाद सलाखों के पीछे पहुंचा सनकी कातिल

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पुलिस ने एक सनकी कातिल को गिरफ्तार किया है. उसने दो महिलाओं को सिर्फ इसलिए मार डाला था, क्योंकि उन्होंने उसके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. वो शायद ही पुलिस के हत्थे चढ़ पाता, लेकिन एक गलती के कारण उसने खुद ही अपनी पोल खोलकर रख दी. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं...
29 मई 2020 को छत्तीसगढ़ में एक महिला का कत्ल हुआ था. कातिल कौन था और क्यों उसने महिला को मार डाला, इसका पता नहीं लग पाया. इसके बाद मार्च 2024 को भी एक अन्य महिला का कत्ल हुआ. पुलिस मामले में तफ्तीश कर ही रही थी कि अचानक उन्हें कातिल का पता चला. कातिल ने शराब के नशे में चूर होकर खुद ही ये बात अपने एक दोस्त को बता दी थी. कातिल दिव्यांग है. उसे महिलाओं के साथ संबंध बनाने का शौक है. कातिल ने उन महिलाओं को भी सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने इसकी बात नहीं मानी थी. दोस्त ने जैसे ही उसकी ये बात सुनी उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वो सीधे थाने पहुंचा. उसने पुलिस को पूरी बात बता दी. अब दिव्यांग आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. आरोपी की पहचान 32 साल के तेजराम कोंडा के तौर पर हुई है. वह अपने माता-पिता और दो भाई-बहनों के साथ बलौदा बाजार जिले के एक गांव में रहता है. पुलिस के अनुसार, कोंडा ने 29 मई, 2020 को गांव की एक 36 साल की मानसिक रूप से बीमार महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी थी. मृतका का शव उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर एक पेड़ के पास मिला था. आरोपी महिलाओं का यौन शोषण करता था. पुलिस ने बताया- महिला ने जब उसकी डिमांड को पूरा करने से मना कर दिया तो वो गुस्से में तिलमिला उठा. सनकी ने आव देखा न ताव, महिला के सिर पर डंडे से वार करके उसकी हत्या कर डाली. इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ से लटकाने की कोशिश की, लेकिन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया. एक अन्य महिला का भी कत्ल हालांकि, उसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. चार साल बाद 13 मार्च 2024 को पुलिस को दोबारा उसी गांव की 56 वर्षीय महिला का शव उसके घर के पास बने तालाब में मिला. उसके भी सिर पर चोट के निशान थे. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस के अनुसार, करीब एक महीने बाद, नशे में धुत कोंडा ने अपने एक दोस्त को सांकेतिक भाषा में बताया कि उसने 56 साल की महिला की हत्या की है, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली. दोनों मामलों में समानताएं पुलिस सुपरिटेंडेंट किशोर वासनिक के मुताबिक- दोनों मामलों में समानताएं थीं. दोनों मामलों में, महिलाएं महीनों तक अकेली रहती थीं, क्योंकि उनके परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में बाहर की यात्रा करते थे. साथ ही, दोनों महिलाएं गांव के दो कोनों में एकांत इलाकों में रहती थीं. हत्याओं के तरीके में समानताएं थीं, जैसे कि दोनों के सिर पर वार किया गया और उनके शवों को उनके घरों से घसीटकर बाहर निकाला गया.’ पुलिस अधिकारी ने बताया, कोंडा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जिसके बाद उसे छह सितंबर को अरेस्ट कर लिया गया. महिलाओं ने जब उसकी डिमांड को मना कर दिया तब उसने उन पर हमला किया था.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts