Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: रायपुर की कई ट्रेनें डायवर्ट, मालगाड़ी हुई बेपटरी, मैसेज पढ़ते ही घरों से स्टेशन तक अफरा-तफरी

Admin / Wed, Nov 27, 2024 / Post views : 299

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली अमरकंटक और सारनाथ एक्सप्रेस डायवर्ट हो जाने का मैसेज मिलते ही सैकड़ों यात्री घर से डेढ़, दो घंटा पहले से स्टेशन भागे।

train cancelled

कटनी रेल लाइन पर ब्लॉक के दूसरे दिन मालगाड़ी बेपटरी हो जाने से सबसे अधिक यात्री परेशान हुए हैं। ऐसी स्थिति में शाम 7 बजे और रात 9 बजे रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली अमरकंटक और सारनाथ एक्सप्रेस डायवर्ट हो जाने का मैसेज मिलते ही सैकड़ों यात्री घर से डेढ़, दो घंटा पहले से स्टेशन भागे। बस और ट्रेनों से दुर्ग स्टेशन पहुंचने के लिए आपाधापी का माहौल रहा। क्योंकि, इन दोनों ट्रेनों को दुर्ग से गोंदिया तरफ से चलाया गया। इसके साथ ही ब्लॉक की वजह से रायपुर-गरीब रथ और दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस और दुर्ग-अबिकापुर एक्सप्रेस रद्द रही।

पेंड्रा रेलवे सेक्शन में मालगाड़ी हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब इसी रेल लाइन पर नौरोजाबाद स्टेशन यार्ड से तीसरी रेल लाइन को जोड़ने रेलवे का पूरा अमला पटरी पर उतरा हुआ है। इस ब्लॉक से दुर्ग और रायपुर तरफ की एक्सप्रेस सहित 24 ट्रेन कैंसिल हुई हैं। इसी बीच मालगाड़ी बेपटरी हो जाने से यात्रियों  की समस्या दोगुना बढ़ गई। रेल अफसरों के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के खोडरी-भनवांरटक के मध्य मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर जाने से ऐसी स्थिति निर्मित हुई।

रेलवे प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा

  • यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर, रायगढ़, अनूपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर भाटापारा एवं गोंदिया स्टेशनों में सहायता बूथ खेले गए।
  • रायपुर रेल के वाणिज्य विभाग ने रायपुर, दुर्ग स्टेशनों पर अतिरिक्त अधिकारी एवं स्टाफ तैनात किया।
  • बूथ की सेवा, बल्क एसएमएस, अतिरिक्त काउंटर, एनाउंसमेंट।
  • बुजुर्ग, महिला, बीमार यत्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म ले जाने के लिए कुलियों एवं सफाई कर्मियों को यात्रियों के मदद में लगाया।
  • रायपुर रेल मंडल ने हेल्प लाइन नंबर 9109112666 और 1072 जारी किया।
  • -ट्रेनों के सही मूवमेंट की जानकारी के लिए रेलवे क्रिस ( CRIS) द्वारा संचालित ऐप NTES ( National train enquiry system) नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम।
  • सीनियर डीसीएम ने संभाली कमान
  • यात्रियों को ट्रेनों तक पहुंचवाने और व्यवस्था की कमान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने संभाला। उन्होंने रायपुर स्टेशन का दौरा किया और यात्रियों की सुविधा के लिए बने हेल्प बूथ में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अविनाश कुमार आनंद, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) अरविंद कुमार साव, मुय वाणिज्य निरीक्षक टाटा बाबूराव, यादव राम धुर्व, मुय स्टेशन प्रबंधक, उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) ने यात्रियों की मदद में लगे। वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक मनीष अग्रवाल ने ट्रेनों के परिचालन एवं यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन के इंतजाम में लगे रहे।
  • इन ट्रेनों को गोंदिया-बालाघाट होकर चलाया गया

    दुर्ग व रायपुरसे कटनी रेललाइन से चलने वाली ट्रेनों को दुर्ग स्टेशन से राजनांदगांव, गोंदिया-जबलपुर-कटनी-मुड़वारा होते हुए चलाया गया। ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-उधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस, 12854 भोपाल से दुर्ग आने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस जबलपुर से गोंदिया होकर दुर्ग आएगी। ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग छपरा एक्स.दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर होते हुए रवाना हुई। छपरा से आने वाली यह ट्रेन जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts