Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: विधायक देवेंद्र यादव को 3 सितंबर तक जेल, बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है गिरफ्तारी - MLA Devendra Yadav

Admin / Tue, Aug 27, 2024 / Post views : 304

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
MLA Devendra Yadav बलौदाबाजार हिंसा मामले में दोषी बनाए गए विधायक देवेंद्र यादव को मंगलवार को CJM कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान पुलिस ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की. जिस पर कोर्ट ने उनकी रिमांड 3 सितंबर तक बढ़ा दी है.इधर देवेंद्र यादव के वकील ने कहा कि पुलिस बिना किसी साक्ष्य के देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करके उन्हें प्रताड़ित कर रही है.

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार हिंसा मामले में आरोपी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड तीन सितंबर तक बढ़ा दी गई है. CJM कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 27 अगस्त तक न्यायिक रिमांड में सेंट्रल जेल रायपुर भेजा था. जहां से उन्हें मंगलवार को बलौदाबाजार न्यायालय में पेश किया गया. पेशी के बाद देवेंद्र यादव की रिमांड 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई.वहीं देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने आरोप लगाए कि पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है.पुलिस रिमांड लेकर झूठे साक्ष्य बनाने का काम कर रही है.

''आज भी पुलिस के द्वारा कोई भी आरोप पत्र उनके विरुद्ध पेश नहीं किया गया है.हमारे द्वारा देवेंद्र यादव जी को पुलिस रिमांड दिए जाने पर आपत्ति दर्ज की गई है.पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है.इसलिए समय मांगकर उनके विरुद्ध साक्ष्य गढ़ने का प्रयास किया जा रहा है.इसलिए हमने न्यायालय से उन्हें डिस्चार्ज करने की मांग की. लेकिन न्यायालय ने मांग खारिज करते हुए पुलिस को अभियोग पत्र पेश करने के लिए 3 सितंबर तक का समय दिया है.आगे चार्जशीट पेश करने के बाद कार्यवाही की जाएगी''- अनादि शंकर मिश्रा, देवेंद्र यादव के वकील

CJM कोर्ट में पेश होंगे देवेंद्र यादव : आपको बता दें कि इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी. इस बार देवेंद्र के वकील वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के लिए आवेदन नहीं लगाया. पुलिस प्रशासन को 90 दिन के भीतर ही चालान पेश करना है.इसके पहले 20 अगस्त को देवेंद्र यादव की पेशी सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई थी.

सीजेएम कोर्ट में किया जाएगा पेश : बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था. आपको बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं. इसी सिलसिले में भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का नाम भी इस लिस्ट में आया था. शनिवार 17 अगस्त देवेंद्र यादव को पुलिस भिलाई निवास से गिरफ्तार करके लाई थी.इस दौरान देवेंद्र यादव के समर्थकों के साथ पुलिस की झूमाझटकी भी हुई थी.

किस मामले में हुई गिरफ्तारी : छत्तीसगढ़ में किसी भी कलेक्टर-एसपी दफ्तर को आग में झोंकने का पहला मामला बलौदाबाजार में 10 जून को सामने आया था. बलौदाबाजार के इसी केस में जब देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई तो आधी रात को कोर्ट खोला गया.जो जिला के इतिहास में पहली बार हुआ था. देवेंद्र यादव को 10 बजे रात बलौदाबाजार CJM कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल भेजा गया. इस दौरान सेंट्रल जेल के सामने समर्थकों की भीड़ आ चुकी थी. रात करीब 1 बजे आरोपी विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर के सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक बलौदाबाजार पहुंचे थे.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts