Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : कचरे के ढेर में मिले छत्तीसगढ़ महतारी और पूर्व जनप्रतिनिधियों के तैलचित्र, कांग्रेस में आक्रोश...

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 20, 2026 / Post views : 115

Share:

कचरे के ढेर में मिले छत्तीसगढ़ महतारी और पूर्व जनप्रतिनिधियों के तैलचित्र, कांग्रेस में आक्रोश, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में छत्तीसगढ़ महतारी और पूर्व जनप्रतिनिधियों के तैलचित्र कथित तौर पर कचरे के ढेर में फेंके जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इसे राजनीतिक विद्वेष से जुड़ी हरकत बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात लोगों ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते छत्तीसगढ़ महतारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के गरिमामयी तैलचित्रों को कचरे के ढेर में फेंक दिया। कांग्रेस का कहना है कि घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं।

कांग्रेस ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पार्टी का आरोप है कि इस तरह की हरकत समाज में वैमनस्य और तनाव का माहौल पैदा करने की कोशिश है।

इधर, मामले को लेकर लोरमी थाना पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में ले लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर लोरमी थाने का घेराव करेंगे और चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन करेंगे। कांग्रेस ने कहा कि ऐसी स्थिति में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस की होगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts