Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: रायपुर में दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत; 12 घायल

Share:

रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोगों को मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर हुई है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में 13 लोगों को मौत हो गई है। वहीं 12 अन्य लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ये हादसा हुआ। यहां एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग इस मामले में रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, "चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।" https://x.com/ANI/status/1921724641766224264?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1921724641766224264%7Ctwgr%5E55930cf651ae148a6b4efcff43a8d23a753c4ad1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-20760301953734559345.ampproject.net%2F2504091801000%2Fframe.html सरगुजा में हादसा बता दें कि बीते दिनों भी छत्तीसगढ़ के ही सरगुजा जिले में एक कार और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई है। उनके साथ उनका दो माह का बेटा भी था, जिसकी इस सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं कार चला रहा ड्राइवर घायल हो गया था। ये हादसा सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के पास हुआ था। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनके बेटे को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद कार भी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts